दिव्या अग्रवाल, चेतन हंसराज, कंगना शर्मा और जुबेर खान ने लॉन्च किए नए शोज़!

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जब दमदार परफॉर्मेंस, बोल्ड कहानियां और नया फॉर्मेट एक साथ आते हैं तो कुछ खास जरूर होता है। कटिंग प्लेटफार्म अपने दर्शकों को ठीक ऐसा ही देने का वादा करता है। ये भारत का नया वर्टिकल कंटेंट सेगमेंट है जो दर्शकों के लिए लेकर आया है पांच तेज़-तर्रार, दिलचस्प और आज के दौर से जुड़ी कहानियां, जिसे लीड कर रहे हैं दिव्या अग्रवाल, चेतन हंसराज, कंगना शर्मा, जुबेर खान और सना सुल्तान जैसे पॉपुलर चेहरे।

अपने वायरल म्यूज़िक वीडियोज़ और बिग बॉस ओटीटी के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री सना सुल्तान अपने नए शो ‘आशिक अरबपति’ से अब एक्टिंग की दुनिया में पूरी तरह कदम रख रही हैं। सना ने कहा, “रीना एक गहराई और सच्चाई से भरा किरदार है। कटिंग जैसे नए प्लेटफॉर्म पर एक्टिंग डेब्यू करना मेरे लिए बहुत खास है। ये कंटेंट आज के व्यूअर्स के लिए बना है और मुझे भरोसा है लोग इसकी कहानी से खुदको जोड़ पाएंगे।”

वहीं अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल कटिंग के पहले वर्टिकल शो ‘इक्के पे इक्का – एक खेल’ में नजर आएंगी जो एक इमोशनल थ्रिलर है। दिव्या कहती हैं, “ममता का किरदार भावनात्मक भी है और अप्रत्याशित भी। कटिंग का वर्टिकल फॉर्मेट इस किरदार की यात्रा को और भी असरदार बनाता है।”

चेतन हंसराज ने केवल एक्टिंग ही नहीं की है, बल्कि ‘काल नगरी’ को लिखा और बनाया भी है जो भारत की पहली AI-चालित वेब सीरीज़ है। यह कहानी है एक उजड़ते शहर की, जहां सच्चाई और साइबर साजिशें एक-दूसरे से टकराती हैं। चेतन कहते हैं, “इस कहानी में टेक्नोलॉजी और ड्रामा का बेहतरीन मेल है। कटिंग के फॉर्मेट ने हमें इसमें एक्सपेरिमेंट करने की पूरी भी आज़ादी दी।”

अभिनेत्री जुबेर खान ‘मनी है तो हनी है’ शो लीड कर रहे हैं। इसमें लालच, महत्वाकांक्षा और विकल्पों के बीच उलझी जिंदगी की कहानी को बयां किया गया है। जुबेर ने कहा “निर्माताओं के साथ मेरा जुड़ाव काफी पुराना है, क्योंकि मैंने पहले भी उनके साथ एक शो में काम किया है। जैसे-जैसे मनोरंजन की दुनिया बदली, मैं भी उसके साथ बदलता गया। पहले टीवी शोज़ के ज़रिए, फिर ALTT पर वेब सीरीज़ और अब ‘कटिंग’ के माध्यम से एक नई शुरुआत कर रहा हूँ। जो काम हम पहले टीवी और वेब सीरीज़ में करते थे, वही अब हम एक सीमित समय-सीमा में ‘कटिंग’ पर कर रहे हैं। यह बिलकुल नया मंच है और एक अभिनेता के रूप में मैं इसका भरपूर आनंद ले रहा हूँ। मेरा मानना है कि जब एक कलाकार अपने काम का आनंद लेता है, तो दर्शक भी आसानी से इससे अपना जुड़ाव महसूस करते हैं।”

अपने एनर्जेटिक रोल्स के लिए जानी जाने वाली कंगना शर्मा भी कटिंग के साथ एक दिलचस्प ड्रामा शो में नज़र आएंगी। कंगना कहती हैं “आज के दर्शक तेज़ और स्ट्रेट-टू-द-पॉइंट स्टोरीज़ चाहते हैं और कटिंग वही डिलीवर करता है। मुझे खुशी है कि मैं इस नए प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनी हूं।”

शॉर्ट-फॉर्मेट स्टोरीटेलिंग की बढ़ती लोकप्रियता के बीच कटिंग एक नया अनुभव लेकर आया है जहां हर स्क्रॉल पर मिलेगा वर्टिकल ड्रामा, थ्रिल और इमोशन का अनोखा मेल। चाहे आप मीटिंग्स के बीच हों, लंच ब्रेक पर हों या दिन के अंत में थोड़ा रिलैक्स करना चाह रहे हों कटिंग पर हर बार कुछ नया देखने को मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now