Disposable Pod Device: नोएडा पुलिस ने मेड इन चाइना की ई सिगरेट की बड़ी खेप जब्त

संदीप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा की थाना सेक्टर 39 पुलिस ने मेड इन चाइना की ई सिगरेट की बड़ी खेप जब्त की है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 960 आईजीईटी स्टार डिस्पोजेबल पॉड डिवाइस ई सिगरेट के अलावा इनके पास से तीन किलो गांजा भी बरामद करने का दावा किया है। इसे स्विफ्ट डिजायर कार से लाया जा रहा था।

डीसीपी विद्या सागर मिश्रा ने बताया है कि मुखबिर से जानकारी मिलने के बाद दोनों तस्करों को तसलीम और अहमद रफी को सेक्टर 41/42 कट के पास से गिरफ्तार किया। दोनों उत्तराखंड के रहने वाले है। इनके पास से 3 किलो गांजा भी मिला है। गांजा को उत्तराखण्ड से खरीद कर लाते हैं। तस्करों ने बताया की नेपाल बॉर्डर खटीमा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखंड के अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर के माध्यम से मेड इन चाइना सिगरेट खरीदते है । जिनको दिल्ली रोहिणी सप्लाई करते है। रोहिणी से बार, रेस्टोरेंट, युवा पीढ़ी को नशे के लिए बेचते है। यूएसए-मेड इन चाइना सिगरेट के साथ-साथ गांजा की भी तस्करी कर बेचते है। इसके अलावा नोएडा व दिल्ली-एनसीआर के कई बार व रेस्तरां में पार्टी होने के दौरान सप्लाई करते है। पुलिस ने दावा किया है कि नेपाल में जिस व्यक्ति से ये सिगरेट खरीदते थे उसे ट्रेस किया जा रहा है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया है कि चाइना मेड नेपाल के रास्ते दिल्ली एनसीआर में सप्लाई की जा रही एक सिगरेट की कीमत करीब 5 से 6 हजार रुपए है। पकड़ी गई सिगरेट स्मोक लैस है। ये इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर चलती है। इसमें धुंआ नहीं होता। कुछ ऐसी भी है जिसमें धुंआ निकलता है। ई-सिगरेट एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम डिवाइस है। ये बैटरी से ऑपरेट होने वाले डिवाइस होते हैं। शरीर में निकोटीन पहुंचाने का काम करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम डिवाइस में सबसे ज्यादा डिमांड ई-सिगरेट की रहती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now