श्री राधावल्लभ मंदिर में गूंजे भक्ति रस के स्वर

Noida News: कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत अत्यंत भव्य कलश यात्रा से हुई। जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान की जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई।

श्री राधावल्लभ मंदिर बना आध्यात्मिक आस्था का केंद्र

HIGHLIGHTS

  • कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव
  • ग्राम झटटा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम
  • पं. राकेश शास्त्री जी के मुखारविंद से बह रही भागवत अमृतधारा
  • गांववासियों के सहयोग से सजा भव्य धार्मिक आयोजन
  • श्रीमद् भागवत कथा सुनने उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Noida News: सेक्टर 159 स्थित ग्राम झटटा के श्री राधावल्लभ मंदिर में सभी ग्रामवासियों के सहयोग और श्रद्धा से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर गांव का हर वर्ग भक्ति भाव से जुड़ा नजर आया और एक दिव्य आध्यात्मिक वातावरण छा गया।

भव्य कलश यात्रा ने किया शुभारंभ

कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत अत्यंत भव्य कलश यात्रा से हुई। जिसमें ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान की जयकारों और भक्ति गीतों की गूंज के साथ कलश यात्रा पूरे गांव में निकाली गई, जिसने आगामी दिनों के कार्यक्रम के लिए शुभ संकेत दिए। महिलाओं ने हाथों में कलश लेकर और पुरुषों ने झाकियां निकालकर इस यात्रा को अत्यंत आकर्षक बना दिया।

कथाव्यास ने सुनाई भागवत की महिमा

इस ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथाव्यास पं. श्री राकेश शास्त्री जी अपने मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महात्म्य का अमृत वर्णन कर रहे हैं। पहले दिन के प्रवचन में उन्होंने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं और भगवान की भक्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। उनके प्रभावशाली और मधुर प्रवचनों के दौरान पंडाल में मौजूद सभी श्रोता पूरी तरह से भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए। इस पावन भक्ति और ज्ञान यज्ञ के महोत्सव में गांव के सभी गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम के आगामी दिनों में भी भागवत कथा के दिव्य प्रवचनों के साथ ही सप्ताह भर विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now