बिना मान्यता के चल रहे स्कूल के खिलाफ कार्यवाही करने की उठी मांग

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। कोतवाली जारचा के एनटीपीसी क्षेत्र में कथित तौर पर बिना मान्यता संचालित हो रहे एक निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के कनिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता देविंद्र खारी ने जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त के पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

अधिवक्ता देविंद्र खारी के अनुसार, एनटीपीसी चौकी क्षेत्र के ततारपुर चौराहे पर नर्सरी से कक्षा पांच तक एक निजी स्कूल संचालित किया जा रहा है। आरोप है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से फीस वसूली जा रही है, जबकि स्कूल के पास अभी मान्यता नहीं है। शिकायतकर्ता ने कहा कि बिना मान्यता स्कूल संचालित होने से बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

उन्होंने अधिकारियों से पूरे प्रकरण की जांच कराने और यदि स्कूल बिना आवश्यक मान्यता के संचालित पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

वहीं, स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मान्यता के लिए विभाग में फाइल प्रक्रिया में है। प्रबंधन के मुताबिक जल्द ही स्कूल को मान्यता मिल जाएगी।

अब अधिकारियों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि स्कूल के पास संचालन के लिए आवश्यक मान्यता है या नहीं और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now