कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

सर्दी की शुरुआत के साथ दिल्ली की हवा हुई जहरीली

Delhi NCR Mansuam

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जहां दिन और रात दोनों समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है, वहीं प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। सुबह के वक्त कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई है।

यह भी पढ़े : लव कुश रामलीला कमेटी ने अभिनय सम्राट असरानी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज (30 अक्टूबर) राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। सुबह के समय धुंध अधिक रहने की संभावना है, जबकि दिन में भी हल्की धुंध छाई रह सकती है।

यह भी पढ़े : IMS 2025: भारत के विनिर्माण क्षेत्र का सबसे बड़ा वैश्विक मंच

वायु गुणवत्ता की बात करें तो हालात बेहद चिंताजनक हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, गुरुवार सुबह 7 बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 354 दर्ज किया गया, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है। वहीं, एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिति भी बेहतर नहीं है—फरीदाबाद में AQI 258, गाजियाबाद में 299, ग्रेटर नोएडा में 288, गुरुग्राम में 304 और नोएडा में 292 रहा।

यह भी पढ़े : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर निशाना

दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI 300 से ऊपर और 400 के बीच बना हुआ है। प्रदूषण और ठंड के इस दोहरे असर से लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन जैसी परेशानियां हो रही हैं। विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा के मरीजों को घर से बाहर कम निकलने की सलाह दी है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now