दिल्ली विधानसभा धमकी मामला: विजेंद्र गुप्ता ने पुलिस आयुक्त से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

Delhi News:विजेंद्र गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि पहले भी प्राप्त सभी धमकी भरे ईमेल दिल्ली पुलिस को सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। लगातार मिल रही धमकियों से विधायकों, कर्मचारियों और आगंतुकों में भय का माहौल है।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा

HIGHLIGHTS

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दिल्ली विधानसभा में बम धमकी से मचा तनाव, जांच तेज
आधिकारिक ईमेल पर बम धमकी, विधानसभा की सुरक्षा पर सवाल
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान धमकी, सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता
लगातार मिल रही धमकियों से विधानसभा स्टाफ में दहशत

Delhi News: दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर मामले में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को सुबह 11:26 बजे दिल्ली विधानसभा की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल भेजा गया। इस ईमेल में दावा किया गया कि 5 आरडीएक्स बमों के जरिए दो घंटे के भीतर विधानसभा को उड़ा दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह मेल सीधे विधानसभा अध्यक्ष को संबोधित था, जो अब तक की घटनाओं में पहली बार देखा गया है। यह ईमेल “sourav.biswas1@outlook.com” आईडी से भेजा गया था। इसमें तमिलनाडु में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित नेटवर्क का भी उल्लेख किया गया है।

महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान धमकी

अध्यक्ष द्वारा पुलिस आयुक्त को भेजे गए पत्र में बताया गया कि जिस समय यह ईमेल प्राप्त हुआ, उसी समय विधानसभा परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती का कार्यक्रम चल रहा था। इससे पहले भी कई बार ऐसे धमकी भरे ईमेल विधानसभा की महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान आ चुके हैं, जिससे संदेह गहराता जा रहा है कि इनका उद्देश्य कामकाज को बाधित करना हो सकता है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

विजेंद्र गुप्ता ने अपने पत्र में कहा कि पहले भी प्राप्त सभी धमकी भरे ईमेल दिल्ली पुलिस को सौंपे गए हैं, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। लगातार मिल रही धमकियों से विधायकों, कर्मचारियों और आगंतुकों में भय का माहौल है।

कड़ी कार्रवाई की मांग

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा से व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने दोषियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने और विधानसभा परिसर तथा आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर दिया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now