दिल्ली एमसीडी मेयर चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

Municipal Corporation of Delhi: चुनाव परिणाम से पहले ही संख्यात्मक तौर पर तस्वीर काफी साफ है। मेयर पद पर जीत दर्ज करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 137 वोटों की जरूरत है। वर्तमान स्थिति में भाजपा के पास इस जादुई आंकड़े (137) से ज्यादा सीटें मौजूद हैं।

दिल्ली की सियासत का बड़ा दिन, मेयर चुनाव पर नजरें

HIGHLIGHTS

  • शांतिपूर्ण मतदान के बीच दिल्ली को मिलेगा नया मेयर
  • आप पार्टी के बाहर रहने से बदला चुनावी समीकरण
  • एमसीडी मेयर चुनाव: किसके सिर सजेगा ताज?
  • बहुमत के दम पर बीजेपी की जीत तय?
  • कांग्रेस vs बीजेपी: दिल्ली मेयर पद की कड़ी टक्कर

Delhi News: दिल्ली एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के मेयर पद के लिए आज शांतिपूर्ण तरीके से मतदान शुरू हो गया है। कुछ ही देर में इस चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। इस बार का मेयर चुनाव कई राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि सत्ता में बैठी आप पार्टी (AAP) ने इस बार चुनाव लड़ने से पूरी तरह से परहेज किया है। आप पार्टी के पीछे हटने के बाद अब मेयर और डिप्टी मेयर पद का सीधा मुकाबला भाजपा (BJP) और कांग्रेस के बीच रह गया है।

नंबरों का खेल: भाजपा के पक्ष में बहुमत

बता दें कि चुनाव परिणाम से पहले ही संख्यात्मक तौर पर तस्वीर काफी साफ है। मेयर पद पर जीत दर्ज करने के लिए किसी भी उम्मीदवार को 137 वोटों की जरूरत है। वर्तमान स्थिति में भाजपा के पास इस जादुई आंकड़े (137) से ज्यादा सीटें मौजूद हैं, जिसे देखते हुए उसकी जीत को लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारकर चुनावी प्रक्रिया को पूरा किया है।

मुख्य उम्मीदवार

भाजपा ने मेयर पद के लिए प्रवेश वाही और डिप्टी मेयर के लिए मोनिका पंत को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस की ओर से मेयर पद के लिए मोहम्मद जरिफ और डिप्टी मेयर के लिए राजेश कुमार गुप्ता मैदान में हैं।इस चुनाव में इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने भी कोई उम्मीदवार नहीं उतारा, जिससे मुकाबला और भी सीधा हो गया है।

इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी भी रही अनदेखी

इस चुनाव में एक और दिलचस्प पहलू सामने आया है। दिल्ली की राजनीति में कभी-कभार सक्रिय रहने वाली इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी ने भी इस बार मेयर या डिप्टी मेयर पद के लिए कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है।

फिलहाल, मतदान केंद्र पर पूरी शांति के माहौल में वोटिंग की प्रक्रिया निपटाई जा रही है। सभी की नजरें अब उस पल पर टिकी हैं, जब आधिकारिक रूप से विजेता के नाम की घोषणा होगी और दिल्ली नगर निगम को उसका अगला मेयर मिलेगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now