कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता का केजरीवाल पर तीखा हमला

CM Rekha Gupta To Arvind Kejriwal:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के इस पोस्ट को चुपचाप नहीं गुजरने दिया। उन्होंने तुरंत एक्स पर पलटवार करते हुए नितिन नवीन का एक ऐसा परिचय दिया, जो केजरीवाल के 'आप कौन हैं' वाले सवाल पर करारा तमाचा साबित हुआ।

दिल्ली राजनीति में तूफान, केजरीवाल पर रेखा का जबरदस्त हमला

HIGHLIGHTS

  • केजरीवाल ने पूछा कौन हैं, रेखा ने दिया करारा जवाब
  • केजरीवाल की हताशा देख, रेखा ने दिलाई ममता की याद
  • हताश केजरीवाल पर सीएम रेखा का तीखा हमला, सुनें जवाब
  • केजरीवाल नहीं जानते नवीन को, सीएम रेखा ने बताया परिचय
  • केजरीवाल के सवाल पर सीएम रेखा ने दिया करारा जवाब

CM Rekha Gupta To Arvind Kejriwal: दिल्ली की राजनीतिक परिदृश्य में एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। भाजपा और आप पार्टी के बीच की इस तकरार में इस बार नई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खूब खरी-खोटी सुनाई है। मुख्यमंत्री ने केजरीवाल के उस अहंकारी रवैये को बेनकाब किया, जिसमें उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लेकर अपनी अज्ञानता का परिचय देते हुए “आप कौन हैं?” वाला सवाल पूछा था। रेखा गुप्ता ने अपने जवाब में न सिर्फ नितिन नवीन के बड़े कारनामों की झलक पेश की, बल्कि इतिहास का हवाला देकर केजरीवाल को एक सबक भी सिखाने की कोशिश की है।

नितिन नवीन के लखनऊ बयान ने बढ़ाई केजरीवाल की बेचैनी

इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान नितिन नवीन ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने नाम लेते हुए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला।

नितिन नवीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ये नेता हिंदू धर्म और सनातन विरासत को बहुत कमजोर समझते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इन नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली। नवीन ने तल्ख लहजे में पूछा कि जब इनके लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते हैं, तब ये नेता चुप क्यों बैठ जाते हैं? उन्होंने साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश और देश की जनता सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी याद दिलाया कि उन्होंने अपनी विरासत को संजोया है और इसके लिए उनके पुरखों ने कुर्बानियां भी दी हैं।

केजरीवाल का ‘आप कौन हैं?’ वाला अहंकारी पोस्ट

नितिन नवीन के इस गुस्सैल और प्रभावशाली बयान के बाद अरविंद केजरीवाल बैचेन हो गए। चुनावी हार और दिल्ली में अपनी सरकार जाने के बाद से ही केजरीवाल राजनीतिक रूप से बेहद निराश चल रहे हैं। इसी हताशा और असमंजस के चलते उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके अहंकार को साफ दिखा दिया। केजरीवाल ने नितिन नवीन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिख दिया— “आप कौन हैं?”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि किसी भी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना केवल राजनीतिक अस्मिता को दर्शाता है। लेकिन केजरीवाल के इस सवाल का जवाब उन्हें ऐसा मिला, जिसे वे शायद ही भूल पाएं।

रेखा गुप्ता का करारा जवाब—नितिन नवीन की शानदार राजनीतिक यात्रा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने केजरीवाल के इस पोस्ट को चुपचाप नहीं गुजरने दिया। उन्होंने तुरंत एक्स पर पलटवार करते हुए नितिन नवीन का एक ऐसा परिचय दिया, जो केजरीवाल के ‘आप कौन हैं’ वाले सवाल पर करारा तमाचा साबित हुआ।

सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “मिस्टर नितिन नवीन मात्र 46 साल के युवा नेता हैं, जिन्हें दुनिया की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी, भारतीय जनता पार्टी का सबसे कम उम्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त है।” उन्होंने आगे उनके संघर्ष को रेखांकित करते हुए बताया कि नितिन नवीन ने राजनीति में जमीनी स्तर से काम शुरू किया। उन्हें बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चार बार जनता द्वारा चुनकर विधायक बनाया गया।

रेखा गुप्ता ने लिखा, “भाजपा युवा मोर्चे में एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी शुरुआत करने वाले नितिन नवीन ने अपने लगन और मेहनत से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का सफर तय किया है। वर्तमान में, वे दुनिया की सबसे बड़ी लोकतंत्र की संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य चुने गए हैं।” सीएम ने अपने इस पोस्ट को अंत में तंज कसते हुए कहा, “यह उनका बस एक छोटा सा परिचय है।”

ममता बनर्जी और रावण का अहंकार—सीएम ने दी ऐतिहासिक याद दिलाई

नितिन नवीन का परिचय देने के बाद सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने लिखा, “आप (केजरीवाल) हताश और निराश हैं, यह बात आज पूरे देश को पता है। लेकिन ऐसा लगता है कि आपका अहंकार अभी भी सातवें आसमान पर है।”

इसके बाद उन्होंने एक ऐतिहासिक उदाहरण दिया, जिसने इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ दे दिया। रेखा गुप्ता ने लिखा, “वैसे, कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी यही सवाल पूछा था— ‘कौन अमित शाह?’ लेकिन समय ने हर सवाल का जवाब दे दिया और आज पूरा देश अमित शाह की राजनीतिक पकड़ और काबिलियत जानता है।”

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now