दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र चौथा दिन : प्रदूषण, शिक्षा और विधायी कार्यों पर फोकस

ऋषाी तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन में नीतिगत और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है। इस दौरान तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे, वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विधानसभा में कुल आठ कैग (CAG) रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगी। विधानसभा सचिव रंजीत सिंह द्वारा जारी कार्यसूची के अनुसार सत्र की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जिसमें विधायकों द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे। इसके बाद नियम 280 के तहत विशेष उल्लेख के दौरान सदस्य अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक अनुदान मांगों को सदन में प्रस्तुत करेंगी, जिस पर चर्चा और मतदान होगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली विनियोजन (संख्या-1) विधेयक, 2026 को पेश कर उसे पारित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें : वीर बाल दिवस पर साहिबज़ादों के अद्वितीय बलिदान को नमन, शाहदरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम

 यह 8 कैग रिपोर्ट होंगी सदन में पेश

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा दिल्ली सरकार से संबंधित विभिन्न वर्षों की कुल आठ कैग रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएंगी। इनमें 31 मार्च 2021 को समाप्त वर्ष की दिल्ली सरकार से संबंधित कैग रिपोर्ट, वित्त वर्ष 2020-21 की राजस्व, आर्थिक, सामाजिक और सामान्य क्षेत्र से जुड़ी रिपोर्ट, वर्ष 2023 की विशेष देखभाल और सुरक्षा की आवश्यकता वाले बच्चों से संबंधित कैग रिपोर्ट, 31 मार्च 2022 और 31 मार्च 2023 को समाप्त वर्षों की राज्य वित्त लेखा परीक्षा रिपोर्ट, वर्ष 2024 की कैग रिपोर्ट संख्या-5, दिल्ली जल बोर्ड से संबंधित कैग रिपोर्ट इसके अलावा शिक्षा मंत्री आशीष सूद द्वारा इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (IIIT-D) के वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 की कैग रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।

तीन अहम विधेयक होंगे पेश

बता दें कि विधायी कार्य मंत्री प्रवेश साहिब सिंह 6 जनवरी को पेश किए गए न्यायालय शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2026 पर विचार और पारित करने का प्रस्ताव रखेंगे। इसके अलावा मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दिल्ली जनविश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा द्वारा दिल्ली दुकान एवं प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक, 2026 सदन में पेश किए जाएंगे।

प्रदूषण, शिक्षा और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली में प्रदूषण की वर्तमान स्थिति और उसे नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर वक्तव्य देंगे। शिक्षा मंत्री आशीष सूद राष्ट्रगीत *वंदे मातरम* की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर अपना वक्तव्य रखेंगे। वहीं विधायक अनिल शर्मा अटल कैंटीन योजना के सफल क्रियान्वयन पर दिल्ली सरकार को बधाई देंगे। इसके अलावा कार्य मंत्रणा समिति, विशेषाधिकार समिति और लोक लेखा समिति की रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएंगी। सत्र के अंत में उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी रहेगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Comments are closed.