इस्कॉन में भगवान् के सुन्दर विग्रहों की साज सज्जा आरम्भ

इस्कॉन नोएडा शनिवार दिनाँक 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मना रहा है। भगवान् के सुन्दर विग्रहों की साज सज्जा आरम्भ हो चुकी है। श्री विग्रहों के लिए अत्यन्त सुन्दर पोशाक तैयार की जा रही है। जन्माष्टमी के दिन भगवान् को तीन नई पोशाक पहनाई जाएंगी। ज़री के काम से युक्त, रंग बिरंगे मोतियों, लेस एवं गोटे का प्रयोग करते हुए पोशाक तैयार की जा रही है ताकि श्री भगवान् अपने जन्मदिवस पर सबसे सुन्दर रूप में प्रकट हों और भक्तगणों को अपने दर्शन दें। सभी पोशाक भक्तों द्वारा तैयार की जा रही हैं। इसके लिए भक्तों की विशेष टीम विगत चार माह से कार्यरत है। इस वर्ष लगभग 5 लाख लोग भगवान् के दर्शन करने एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाने के लिए इस्कॉन नोएडा आएंगे।

https://youtu.be/QXVBP3vzitk

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now