बिहार के सीएम सीएम सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी, गुजरात से दबोचा गया आरोपी

Bihar News: टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जब पुलिस ने नंबर को ट्रैक किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी बिहार में नहीं, बल्कि कई सौ किलोमीटर दूर गुजरात में छिपा बैठा था। लोकेशन साणंद (गुजरात) के इलाके की मिली, जिसके बाद मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत रवाना हुई।

बिहार के CM को धमकी देने वाला गुजरात के साणंद से गिरफ्तार
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • फोन ट्रैक कर गुजरात तक पहुंची बिहार पुलिस,
  • सीएम को धमकी देने वाले का खेल बिगाड़ा
  • बिहार से गुजरात तक छुप नहीं सका धमकीदार, गिरफ्तारी
  • पुलिस ने गुजरात से धर दबोचा
  • जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को हुई गिरफ्तारी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सीधे फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को बिहार पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है। मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम ने तकनीकी निगरानी (Technical Surveillance) के जरिए आरोपी तक पहुंचकर इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है।

सूबे के मुखिया को धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप

सूबे के मुखिया के सुरक्षा घेरे तक पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स की हिम्मत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जैसे ही यह खबर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंची, महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एक पल की भी देरी नहीं की औेर तत्काल उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाल दिया, जिससे सीएम को धमकी भरी कॉल आई थी।

टेक्निकल सर्विलांस ने दिखाई गुजरात की लोकेशन

टेक्निकल सर्विलांस की मदद से जब पुलिस ने नंबर को ट्रैक किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी बिहार में नहीं, बल्कि कई सौ किलोमीटर दूर गुजरात में छिपा बैठा था। लोकेशन साणंद (गुजरात) के इलाके की मिली, जिसके बाद मुंगेर पुलिस की एक स्पेशल टीम तुरंत रवाना हुई।

आरोपी को लगा था कि वह पुलिस की पहुंच से बाहर है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शेखर यादव को शायद यह भरोसा था कि गुजरात में बैठकर बिहार के मुख्यमंत्री को धमकी देने पर पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी। लेकिन बिहार पुलिस की टेक्नोलॉजी और स्पीड ने उसके इस खेल को पूरी तरह बिगाड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ वह मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसके जरिए यह सारा गेम प्लान एक्सीक्यूट किया गया था।

ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लाया जा रहा शेखर यादव

फिलहाल, मुंगेर पुलिस ने आरोपी शेखर यादव को गुजरात की अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) पर लिया है और उसे बिहार लाया जा रहा है।

बड़ी साजिश या निजी खुन्नस? पूछताछ में खुलेंगे राज

मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस इस केस को बेहद गंभीरता से ले रही है। बिहार लाकर शेखर यादव से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बिहार पहुंचने के बाद जब तकनीकी और भौतिक पूछताछ शुरू होगी, तब तक इस मामले के कई अहम पहलू सामने आ सकते हैं।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment