Sawan Month : सावन माह के पहले सोमवार को मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

संध्या समय न्यूज संवाददाता


नोएडा। सावन माह के पहले सोमवार को शिव भक्त जलाभिषेक करने के लिए सुबह पांच बजे से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर, सेक्टर-100 स्थित वोडा महादेव मंदिर, सेक्टर-82 शिव मंदिर, चौड़ा गांव दुर्गा मंदिर, सेक्टर-12 नर्मदेश्वर मंदिर, सर्फाबाद स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिव भक्तों ने भगवान शिव के जलाभिषेक कर मनोकामना मांगी। मंदिर प्रशासन शिव भक्तों की भीड़ को देखते हुए, मंदिर के बाहर कतार लगवा कर एक-एक कर शिवलिंग का जलाभिषेक कराया। इस दौरान शिवलिंग के स्पर्श करने की मनाही थी। वहीं कई मंदिरों में पहले दिन सामूहिक अनुष्ठान भी हुए। सावन के पहले दिन घरों में भी पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा कई लोगों ने हवन का भी आयोजन किया।

ग्रेटर नोएडा के मंदिरों में भी उमड़ी भक्तों की भीड़
ग्रेटर नोएडा के दनकौर, कासना, दादरी, जारचा, जेवर, सूरजपुर आदि इलाकों में स्थित मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ रही। सूरजपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पुजारी आचार्य सुनीत शुक्ला ने बताया कि इस सावन मास में करीब 25 वर्ष बाद बहुत ही अजब और विशेष संयोग बना है। इस बार 59 दिन तक सावन का पवित्र महीना रहेगा। शिव भक्तों को भगवान शिव की आराधना करने के लिए इस बार ज्यादा समय मिलेगा। सावन में इस बार 8 सोमवार पड़ेंगे।

मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। एक दिन पहले ही मंदिरों के बाहर बास बल्ली लगाकर महिला और पुरुषों के लिए अलग लेन बना दी गई। जिसके बाद बारी बारी से सभी मंदिर गए। सनातन धर्म मंदिर में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा कावड़ शिविर में भी विशेष व्यवस्था की गई।

भगवान शिव को प्रिय है सावन का महीना
सावन के सोमवार पर सुबह से ही भक्तों की कतार लग गई। मंदिर में हर-हर महादेव का जमकर उद्घोष हुआ। सावन के पहले सोमवार के दिन बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं सभी शिव भक्ति से सराबोर दिखे। सावन की शुरुआत 4 जुलाई से हुई थी और इस बार सावन का महीना 31 अगस्त तक चलेगा। सावन के महीने में सोमवार के दिन विशेष पूजा की जाती है और भगवान शिव का व्रत भी रखा जाता है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now