दिल्ली में अपराध बेलगाम, IRS अधिकारी के घर में हुई खौफनाक हत्या

Delhi News: साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक (FSL) टीम घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घर की बारीकी से छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच और शव की हालत को देखते हुए पुलिस को शक है कि पहले यौन शोषण (Sexual Assault) किया गया और फिर बेटी की हत्या कर दी गई।

दिल्ली में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, युवती की संदिग्ध मौत

HIGHLIGHTS

  • दिल्ली में बढ़ता अपराध: 21 वर्षीय युवती की हत्या से सनसनी
  • साउथ ईस्ट दिल्ली में वारदात, घर के नौकर पर हत्या का शक
  • राजधानी में खौफ: IRS अधिकारी की बेटी की हत्या से हड़कंप
  • दिल्ली में महिला सुरक्षा पर सवाल, कैलाश हिल्स कांड ने बढ़ाई चिंता
  • हत्या से पहले यौन शोषण की आशंका, पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

Delhi News: दिल्ली में अपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके का है, जहां एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस को इस मामले में घर के नौकर से बड़ी सांस लग रही है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में यौन शोषण के बाद हत्या की आशंका जताई है।

कैसे हुई वारदात?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित कैलाश हिल्स में एक तीसरी मंजिल पर रहने वाले IRS अधिकारी के घर की है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पीड़िता के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे; वे जिम के लिए निकले हुए थे। इसी बीच घर पर मौजूद नौकर ने शर्तिया वारदात को अंजाम दिया। जब माता-पिता जिम से वापस लौटे तो उन्हें अपनी बेटी की खून से लथपथ लाश मिली, जबकि आरोपी नौकर घर से गायब था।

पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। साउथ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी डॉक्टर हेमंत तिवारी समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक (FSL) टीम घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने घर की बारीकी से छानबीन की और साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच और शव की हालत को देखते हुए पुलिस को शक है कि पहले यौन शोषण (Sexual Assault) किया गया और फिर बेटी की हत्या कर दी गई। हालांकि, पुलिस अंतिम रिपोर्ट आने तक किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से परहेज कर रही है।

डीसीपी ने क्या कहा?

मीडिया कर्मियों द्वारा इस मामले पर डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी से जब बात की गई, तो उन्होंने सावधानी भरा रुख अपनाते हुए कहा कि अभी फिलहाल पुलिस जांच जारी है। पूरा मामला और तथ्य स्पष्ट होने के बाद ही इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

परिजनों का बुरा हाल

इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुबह से ही पीड़ित परिवार के रिश्तेदार और करीबी लोग उनसे मिलने के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं। पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है।वहीं, अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी नौकर की तलाश में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि नौकर का रूट ट्रैक किया जा सके और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now