सीपी लक्ष्मी सिंह ने किया सब इंस्पेक्टर सोहनवीर सिंह को सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को थाना फेस-2 चौकी प्रभारी पंचशील उपनिरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) सोहनवीर सिंह को सराहनीय कार्य करने पर 25,000 रूपए के नगद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सम्मानित।

बता दें कि सोमवार को सब इंस्पेक्टर‌ सोहनवीर सिंह द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए गहरे गंदे नाले में घुसकर एक व्यक्ति की जान बचाई गयी थी जो नशे की हालत में गहरे गंदे नाले में गिर गया था। व्यक्ति जब नाले में डूब रहा था तभी उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे देख लिया। एक राहगीर ने इसकी सूचना पंचशील चौकी प्रभारी को दी। इसके बाद महज पांच मिनट में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सोहनवीर सिंह साथी पुलिसकर्मी नवनीत कुमार और प्रदीप कुमार के साथ मौके पर पहुंचे।

नाले में डूब रहा व्यक्ति मदद की गुहार लगा रहा था। व्यक्ति को नाले में फंसा देख चौकी प्रभारी सोहनवीर भी वर्दी पहने हुए ही नाले में उसको बचाने के लिए रस्से के सहारे कूद पड़े। व्यक्ति लगभग बेहोशी की हालत में था। चौकी प्रभारी व्यक्ति को बीच नाले से किनारे लाए और रस्से की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इस नेक कार्य की सोशल मीडिया पर एक मिनट 48 सेकेंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें चौकी प्रभारी व्यक्ति को रस्से की मदद से बाहर निकालते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को कई लोगों ने सोशल मीडिया पर साझा किया है और कई ने इस पर टिप्पणी करते हुए पुलिस की प्रशंसा भी की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now