भाजपा धर्म की राजनीति करके कांग्रेस को बदनाम करने की साज़िश : गहलोत

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जयपुर। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति करती आई है। जाति और धर्म की मार्केटिंग करके कांग्रेस को बदनाम करने का प्रयास किया जाता रहा है लेकिन अब लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे। गहलोत ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने बजरंग बली का नाम लेकर चुनाव जीतने का प्रयास किया लेकिन जनता ने उन्हें स्वीकार नहीं किया। किसान महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर कई सियासी हमले किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अलग तरह के एजेंडे के अनुसार काम कर रही है। देश में संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है। चुनी हुई सरकारों को गिराने के षड़यंत्र देश के कई राज्यों में किए गए। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि तीन राज्यों में चुनी हुई कांग्रेस की सरकार गिरा दिया गया था जिसे पूरे देश ने देखा। राजस्थान में भी कांग्रेस की सरकार गिराने का प्रयास किया लेकिन यहां वे इस षड़यंत्र में कामयाब नहीं हुए।

गहलोत ने कहा कि धर्म के नाम पर की गई राजनीति ज्यादा दिन तक नहीं चलती है। भाजपा के इस हथकंडे को देश समझ गया है। वर्ष 2014 से पहले भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी दूर करने के जो वादे किए, आज उन मुद्दों को याद भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की बात करती आई है। यही वजह है कि हाल ही में कर्नाटक की जनता ने धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों को नकार दिया और कांग्रेस के काम पर विश्वास किया। कांग्रेस का प्रयास रहा है कि गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर को सुधारा जाए। आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लोक कल्याणकारी योजनाएं लांच की गई। राजस्थान की योजनाओं को देश के कई राज्य अपना रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now