श्रमिक दिवस पर सीएम रेखा गुप्ता ने कंस्ट्रक्शन साइट पहुंचकर मजदूरों को किया सम्मानित

दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब दिल्ली के श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके संघर्ष और परिश्रम के लिए नमन करते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि श्रमिक दिवस के मौके पर राजधानी के मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सीएम रेखा गुप्ता और कपिल मिश्रा ने कंस्ट्रक्शन साइट पर मनाया मेहनतकशों का दिन

HIGHLIGHTS

  • श्रमिक दिवस पर CM का खास अंदाज
  • मजदूरों के बीच पहुंची रेखा गुप्ता
  • CM रेखा ने धीरपुर पहुंचकर श्रमिकों को दी बधाई
  • श्रमिक दिवस पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
  • मजदूरों के साथ CM रेखा गुप्ता की वायरल सेल्फी

Delhi News: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (May Day) के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को धीरपुर स्थित संत निरंकारी अस्पताल की कंस्ट्रक्शन साइट का दौरा किया। यहां उन्होंने सरकार की ओर से आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मजदूरों को उपहार किट वितरित की और उनके साथ सेल्फी भी ली।

इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भव्य बना दिया। सीएम रेखा गुप्ता ने सभी श्रमिक भाइयों-बहनों को श्रमिक दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण और प्रगति में हमारे कर्मठ श्रमिकों का योगदान सर्वोपरि है। आपकी निस्वार्थ सेवा और कठोर परिश्रम को सादर नमन।

‘मजदूरों की मेहनत से संवर रही दिल्ली’

मजदूरों से सीधी बातचीत कर उनकी समस्याओं को गहराई से समझते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज श्रमिक भाइयों-बहनों की मेहनत के बल पर ही दिल्ली संवर रही है। उन्होंने कहा कि यह लोग अपना खून-पसीना लगाकर मेहनत करते हैं, तभी इतने बड़े-बड़े निर्माण कार्य पूरे हो पाते हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के सम्मान, उनके अधिकारों की सुरक्षा और उनके सर्वांगीण कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

कपिल मिश्रा ने किया सराहनीय कार्य को नमन

इस अवसर पर दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि हम सब दिल्ली के श्रमिक भाइयों-बहनों को उनके संघर्ष और परिश्रम के लिए नमन करते हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर इस कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि श्रमिक दिवस के मौके पर राजधानी के मेहनतकश श्रमिकों के सम्मान में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हीट वेव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

यह बात विशेष तौर पर उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इन दिनों भीषण लू (हीट वेव) का कहर जारी है। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार ने मजदूरों की जान और स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। हाल ही में सरकार की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी खुले में काम होने वाली कंस्ट्रक्शन साइट्स पर दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक मजदूरों को काम से छूट (रेस्ट) देना अनिवार्य होगा, ताकि उन पर तेज धूप और लू का बुरा असर न पड़े।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now