सीएम रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में शुरू किए 7 वॉटर एटीएम

Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार बाबासाहेब ने हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का अधिकार दिया था, उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा, "शालीमार बाग को एक 'आदर्श विधानसभा' के रूप में विकसित करना मेरा मुख्य लक्ष्य है।

सीएम रेखा गुप्ता ने खोले शालीमार बाग के वॉटर एटीएम

HIGHLIGHTS

  • सीएम रेखा गुप्ता ने जनता को सौंपी स्वच्छ जल की सौगात
  • शालीमार बाग में वॉटर एटीएम कम आय वर्ग के लिए बने 'वरदान'
  • शालीमार बाग में अब 24 घंटे उपलब्ध होगा शुद्ध पेयजल
  • 7 स्थानों पर लगे आधुनिक वॉटर एटीएम
  • डिजिटल निगरानी और 5-स्टेज शुद्धिकरण से लैस हैं ये वॉटर एटीएम

Delhi News: भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ पेयजल की बड़ी सौगात दी है। बाबासाहेब के ‘समान अधिकार’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के 7 प्रमुख स्थानों पर अत्याधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन किया।

7 स्थानों पर शुरू हुई सुविधा

मंगलवार को क्षेत्रीय विकास की इस महत्वपूर्ण कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वार्ड संख्या 55, 56 और 57 के अंतर्गत आने वाले GP ब्लॉक और बेरीवाला बाग ब्लॉक सहित कुल 7 चिन्हित स्थानों पर इन वॉटर एटीएम को जनता को समर्पित किया गया। उद्घाटन के दौरान स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा गया।

5-स्टेज RO तकनीक और 24 घंटे निगरानी

ये वॉटर एटीएम केवल साधारण पानी के टैंक नहीं हैं, बल्कि उच्च तकनीक से लैस शुद्धिकरण केंद्र हैं। इनमें 5-स्टेज RO (रिवर्स ऑस्मोसिस) तकनीक का प्रयोग किया गया है, जो 3000 TDS तक के खारे या अशुद्ध पानी को पीने योग्य मीठे पानी में बदलने में पूरी तरह सक्षम है। मशीनों की कार्यक्षमता और पानी की गुणवत्ता पर चौबीसों घंटे डिजिटल निगरानी रखी जाएगी, ताकि आपूर्ति में कोई कमी न आए।

‘शालीमार बाग को बनाएंगे आदर्श विधानसभा’

उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार बाबासाहेब ने हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का अधिकार दिया था, उसी विजन को आगे बढ़ाते हुए यह परियोजना शुरू की गई है। उन्होंने कहा, “शालीमार बाग को एक ‘आदर्श विधानसभा’ के रूप में विकसित करना मेरा मुख्य लक्ष्य है। विकास का लाभ कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि यह हर घर की दहलीज तक पहुंचना चाहिए।” स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में ये 24 घंटे चलने वाले वॉटर एटीएम कम आय वर्ग के परिवारों के लिए वरदान साबित होंगे।

इस कार्यक्रम में पार्षद अनीता जैन, अमित नागपाल, जिलाध्यक्ष अजय खटाना, मंडल अध्यक्ष नीतीश जैन एवं नरेश जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस परियोजना में तकनीकी सहयोग देने वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में RWA सदस्य भी मौजूद रहे।

विजेन्द्र गुप्ता ने विधान सभा परिसर में आयोजित

विजेन्द्र गुप्ता ने कहा- डॉ. अम्बेडकर समानता और सामाजिक न्याय के दृढ़ समर्थक थे इसी बीच, दिल्ली विधान सभा के अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने विधान सभा परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डॉ. अम्बेडकर की 136वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

अपने संबोधन में विजेन्द्र गुप्ता ने कहा, “भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर समानता और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक थे। वे भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार थे।” उन्होंने संविधान को एक अद्वितीय और दूरदर्शी दस्तावेज बताते हुए कहा कि यह आज भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का मार्गदर्शन कर रहा है और बाबासाहेब के विचार आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों के साथ-साथ महिला सफाई कर्मियों ने भी भाग लिया। उनकी उपस्थिति समाज के सभी वर्गों में डॉ. अम्बेडकर के प्रति व्याप्त गहरे सम्मान और श्रद्धा को परिलक्षित कर रही थी।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now