पूरे परिवार के साथ अयोध्या श्रीराम मंदिर पहुंचे चिराग पासवान

राम नरेश


पटना । 30 मई की शाम को सातवें चरण का चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इसके बाद जमुई सांसद और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ उत्तरप्रदेश के अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए।

इस दौरान हाजीपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चिराग पासवान ने कहा कि चुनाव प्रचार की व्यस्तता काफी रही। प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का सौभाग्य मुझे मिला था। तभी से मेरे मन में इच्छा थी कि पूरे परिवार के साथ मैं यहां आऊं।

कल जैसे ही प्रचार समाप्त हुआ हमारा पूरा परिवार अयोध्या आया और प्रभु राम के दर्शन किए।आज हम जो भी हैं इन्हीं के आशीर्वाद से हैं और ये सदैव बना रहे इसी भाव से हम आए हैं।

चिराग ने कहा हनुमानगढ़ी आकर हमने बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। जिस तरीके से मेरे पीएम मोदी जी ने चौमुखी विकास किया आखिर जनता उन्हें वोट क्यों नहीं देगी। 500 साल से रामलला जो टेंट पर विराजमान थे, उन्हें पीएम ने भव्य राम मंदिर में विराजमान कराया। करोड़ों रामभक्तों का साथ उनके साथ है।

चिराग पासावन ने कहा कि जो लोग सनातन को समाप्त करने की सोच रखते हैं, जो लोग शक्ति के विनाश की सोच रखते हैं, मुझे नहीं लगता कि देश की जनता कभी उनलोगों का साथ देगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now