Chandrayaan-3: 52 महिला वैज्ञानिकों ने करके दिखाया है यह करिश्मा-सम्पूर्णा करती है सलाम : डॉ. शोभा विजेन्द्र

संध्या समय संवाददाता


नई दिल्ली। आज सामाजिक संस्था सम्पूर्णा द्वारा डॉ. शोभा विजेन्द्र जी संस्थापिका अध्यक्षा के नेतृत्व में चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन, रजापुर गांव, रोहिणी में सम्पूर्णा के सदस्यों, स्वयंसेवकों और बालिकाओं के साथ जीत का जश्न मनाया गया। सभी कार्यकर्ता चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर खुशी से झूम रहे थे। इस ऐतिहासिक दिन पर इसरों में कार्यरत वैज्ञानिक महिलाओं को नतमस्तक होकर प्रणाम किया गया।

इस अवसर पर डॉ. शोभा विजेन्द्र जी ने सम्पूर्णा में लाभार्थी बालिकाओं, सदस्यां, स्वयंसेवकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिग की शुभकामनाएं दीं। यह लैंडर 14 जुलाई 2023 को आन्ध्र प्रदेश के श्रीहरि कोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया और अब 40 दिन बाद हम चाँद पर पहुंच गए हैं। यह लैंडर चाँद की सतह पर हो रहे प्लाज्मा धनत्व, भूकंपीयता को मापने और इसकी विवधताओं का अनुमान लगाने की जांच करेगा। यह भारत के लिए अत्यंत गौरवशाली विषय है।

स्मिता कौशिक, अनिल वर्मा, सुषमा त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, प्रतिभा शर्मा और लक्ष्मी ने भी देश की वैज्ञानिक बहनों को इस अवसर पर कोटि-कोटि धन्यवाद दिया। उपस्थित जनसमूह चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुप पर पहुंचने पर गद-गद था। सभी ने इसरो और प्रधानमंत्री मोदी जी का धन्यवाद किया और देशभक्ति के गीतों पर नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की। सभी ने भारत मात की जय और वन्देमातरम के नारे लगाए। अंत में आए हुए सभी उपस्थित लोगों को फल वितरित किए गए।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now