भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर बनाए जाने को लेकर समारोह

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर बनाए जाने को लेकर दुजाना गाँव में दूजाना नागर क्लब द्वारा भव्य स्वागत समारोह बाबा फ़ार्महाउस क्लब व ग्रामवासियों ने किया। कार्यक्रम मैं मुख्यातिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री गौतमबुधन्शर सांसद डॉक्टर महेश शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष मान्य सतेन्द्र शिसोदिया ने की स्वागत सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक युवा को गौतमबुधनगर जिलाध्यक्ष बनाकर भेजा आज जनपद के युवाओं में जोश है युवा देश की दिशा और दशा को बदलने वाला होता है।

अभिषेक शर्मा के दादा पिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक रहे हमे आशा है वो जिले के सभी लोगो को साथ लेकर भाजपा को और मज़बूत बनाने का काम करेंगे क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया जी ने कहा जनपद को एक ऊर्जावान जिलाध्यक्ष मिला जो संगठन के कार्यों को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर जी कहा अभिषेक शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में जोश है।

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

युवा जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी से और बड़ी संख्या में युवा जुड़ेगा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के द्वारा दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ संगठन और सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुँचाते हुए जनता के कार्यों में अपनी पूर्ण सहभागिता निभाएंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक मास्टर तेजपाल नागर पवन नागर हरेन्द्र नागर अनिल प्रधान महेंद्र नागर अमन कौशिक दीपक नागर कर्मवीर आर्य रवि जिन्दल नीतीश भाटी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now