नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने गरीबों को कराया भोजन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा प्राधिकरण और इस्कॉन मंदिर के सौजन्य से सेक्टर-94 स्थित लेबर चौक पर कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने स्वयं सैकड़ों लोगों को भोजन वितरित किया। कम्युनिटी किचन के शुभारंभ के दौरान कुल 488 श्रमिकों ने भोजन ग्रहण किया।

सेक्टर-94 लेबर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रमिकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। श्रमिकों ने नोएडा प्राधिकरण की इस पहल की सराहना करते हुए इसे जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी कदम बताया।

नोएडा प्राधिकरण की ओर से शुरू किए गए इस कम्युनिटी किचन का उद्देश्य भविष्य में शहर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराना है।

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि भविष्य में नोएडा के विभिन्न स्थानों पर कम्युनिटी किचन का आयोजन किया जाएगा। यहां अलग-अलग प्रकार के व्यंजन तैयार कर लोगों को परोसे जाएंगे, जिससे जरूरतमंद लोगों को उचित दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा सके।

इस कम्युनिटी किचन की एक खास पहल यह होगी कि लोग अपने परिवार के साथ यहां जन्मदिन, पुण्य तिथि और शादी की वर्षगांठ जैसे अवसरों पर आ सकेंगे। इच्छुक लोग अपनी पसंद के अनुसार इस रसोई में योगदान भी कर सकेंगे।

इसके लिए किचन प्रबंधन की ओर से प्रत्येक कार्यक्रम का एक डाटाबेस तैयार किया जाएगा, जिसमें आयोजन और योगदान से संबंधित जानकारी दर्ज की जाएगी।

जो लोग अन्न दान करना चाहते हैं, वे कम्युनिटी किचन में अपना योगदान दे सकेंगे। तय तिथि पर वे स्वयं अथवा उनके परिवार के सदस्य यहां पहुंचकर भोजन वितरण में सहयोग भी कर सकेंगे।

नोएडा प्राधिकरण की इस पहल के माध्यम से एक ओर जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर शहर के लोगों को सामाजिक सेवा और अन्न दान से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now