सीईओ ने एलिवेटेड रोड का किया निरीक्षण

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एलिवेटर रोड को शुक्रवार से आम लोगों के लिए खोल दिया गया है जो कि एलिवेटेड रोड पर आवाजाही शुरू हो गई। गौरतलब है कि नोएडा अथॉरिटी के द्वारा रोड पर मरम्मत का कार्य किया गया था और इस वजह से इस रोड को बंद किया गया था। एलिवेटेड रोड पर नोएडा प्राधिकरण ने बीते 7 अप्रैल से रिफ्रेशिंग का काम शुरू किया था। नोएडा ट्रैफिक पुलिस की तरफ से काम को पूरा करने के लिए प्राधिकरण को 90 दिन का समय दिया गया था।

लेकिन, प्राधिकरण ने सिर्फ 40 दिन में एलिवेटेड रोड की पुरानी सड़क उखड़कर नई परत बिछा दी है। नोएडा सेक्टर 18 से सेक्टर 60 की तरफ जाने वाली रोड पहले से ही नोएडा प्राधिकरण ने खोल दी थी। इस प्रोजेक्ट को नोएडा प्राधिकरण की सिविल विभाग की टीम द्वारा पूरा किया जा रहा था। नोएडा प्राधिकरण ने मरम्मत में पुरानी सड़क उखाड़ कर एक नई परत बिछाने का काम पूरा कर दिया है। अब नई परत के ऊपर दूसरी परत बिछाई जानी है। इसका काम भी सेक्टर 18 से सेक्टर 60 जाने वाली रोड पर करीब 75 प्रतिशत पूरा हो गया है। सेक्टर 61 से सेक्टर 18 की तरफ जाने वाली सड़क पर दूसरी परत का काम करीब 15 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पहली परत दोनों रोड पर बिछने के बाद अब सड़क को खोल दिया गया है। जिससे वाहनों के गुजरने में कोई समस्या नहीं होगी।

सीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि ऐसे में ट्रैफिक सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक खोला जाएगा। रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नोएडा प्राधिकरण दूसरी परत बिछाने का काम करवाती रहेगी। जिसकी वजह से रात में 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक फ्लाई ओवर बंद रहेगा। इस दौरान जरूरत के हिसाब से वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now