CBSE Result 2025 Class 12 Out:सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। सीबीएसई ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किया है जिसमें इस बार पास प्रतिशत 88.39 फीसदी रहा है। 17 रीजन में विजयवाड़ा 99.60 फीसदी के साथ टॉप पर है। वहीं दूसरा स्थान पर त्रिवेंद्रम है। जहां 99.32 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

बच्चे अपना रिजल्र्ट आनलाईन वेबसाइट पर देख सकते है
छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। छात्र रोल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, स्कूल कोड और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

दिल्ली का इतना फीसदी रहा रिजल्ट
दिल्ली वेस्ट का 95.37, दिल्ली ईस्ट का 95.06, चंडीगढ़ का 91.61, पंचकूला का 91.17, देहरादून का 83.45 फीसदी रिजल्ट रहा है। देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। यहां पास प्रतिशत 99.29 फीसदी रहा है। निजी स्कूल का 87.94 फीसदी के साथ सबसे कम है। जबकि सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट 91.57 फीसदी रहा है।।

गाजियाबाद का ऐसा रहा परिणाम
सीबीएसई 12वीं में गाजियाबाद के जयपुरिया स्कूल की निशिका भंडारी और सेंट टेरेसा स्कूल की रूपसा ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 6 की छात्रा सिया मखीजा ने 99.02 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

नोएडा में पिछली बार से इंटर मीडिएट का रिजल्ट पांच प्रतिशत रहा कम
सीबीएसई ने 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में इस बार गौतमबुद्ध नगर जिले का इंटर के परिणाम में गिरावट दर्ज की गई है। पिछली बार से इस बार करीब 5% छात्र-छात्राएं कम पास हुए हैं। इस बार परीक्षा में 127683 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसमें से कुल 103789 परीक्षार्थी पास में है। जिले का ओवरऑल प्रतिशत 81.29 रहा है। इसमें 74766 छात्रों में से 57718 पास हुए हैं। इनका 77.20 प्रतिशत रहा है। इसी तरह परीक्षा में शामिल 52917 छात्रों में से 46072 पास हुई हैं। इनका ओवरऑल प्रतिशत 87.06 रहा है।

 

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now