संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। टेक्नोलॉजी ब्रांड Acer India ने नोएडा स्थित DLF Mall of India में अपने 200वें स्टोर का शुभारंभ किया है। इस नए स्टोर का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेत्री और सेलिब्रिटी मौनी रॉय ने किया। इस मौके पर कंपनी ने अपने नए AI लैपटॉप भी पेश किए।
स्टोर के उद्घाटन के अवसर पर मौनी रॉय ने Acer Swift Go और Acer Predator Helios 16 सीरीज के नए AI लैपटॉप लॉन्च किए। कंपनी के मुताबिक, इन डिवाइसेज में यूजर्स को आधुनिक AI क्षमताओं के साथ बेहतर परफॉर्मेंस और अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फीचर्स मिलेंगे।
Acer India के चीफ सेल्स ऑफिसर संजीव मेहतानी ने कहा कि नए स्टोर में ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। इसमें स्लीक और पोर्टेबल लैपटॉप से लेकर पावरफुल डेस्कटॉप, मॉनिटर, गेमिंग डिवाइस और विभिन्न एक्सेसरीज शामिल हैं।
नोएडा के DLF Mall of India में Acer का 200वां स्टोर कंपनी के रिटेल विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नए स्टोर के जरिए ग्राहक Acer के लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनिटर और गेमिंग प्रोडक्ट्स को एक ही स्थान पर देख और खरीद सकेंगे।
Acer की Swift Go सीरीज पोर्टेबिलिटी और रोजमर्रा की उत्पादकता पर केंद्रित है, जबकि Predator Helios 16 सीरीज को गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। नए AI लैपटॉप लॉन्च के साथ कंपनी का फोकस AI आधारित कंप्यूटिंग सेगमेंट में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर है।


























