संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) नोएडा महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-58 स्थित लोकसभा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री एवं लोकसभा प्रवासी अनुज कश्यप मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की भूमिका और आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुज कश्यप ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा की ओर से मंडल स्तर पर युवा सम्मेलन, बाइक यात्रा, वन बूथ टेन यूथ, चौराहा संपर्क और स्टीकर अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
युवा कार्यकर्ताओं को चुनावी कार्यक्रमों में जुटने का आह्वान
जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका और संगठनात्मक गतिविधियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पूरा करने और चुनावी तैयारियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
बैठक में अनुज प्रधान, तुषार गोयल, नरेंद्र जोगी, विपुल शर्मा, रितेश वर्मा, कालू पंडित, प्रवीण चौहान, ललित शर्मा, कपिल धारीवाल, राजवीर उपाध्याय, साधना शर्मा, सुमित शर्मा, रविन्द्र नागर, विक्रांत राणा, रवि बाल्मीकि, अन्नू प्रधान, सौरभ चौहान, धर्मेंद्र, रिंकू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


























