भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने सफाई कर किया जागरूक

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने VOLUNTEER 137 और YSS FOUNDATION की ओर से चलाए जा रहे नदियों की साफ-सफाई और संरक्षण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया। इस दौरान नोएडा सेक्टर-63 स्थित हरनंदी नदी (हिंडन नदी) को स्वच्छ एवं संरक्षित करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने लोगों से नदियों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुनिया में जितनी भी प्राचीन सभ्यताएं विकसित हुई हैं, उनमें अधिकांश का विकास नदियों के किनारे हुआ है। ऐसे में नदियां केवल जल का स्रोत ही नहीं, बल्कि मानव सभ्यता और पर्यावरण के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने हरनंदी नदी (हिंडन नदी) के संरक्षण और सफाई के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया और लोगों से नदी में कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक न डालने की अपील की।

VOLUNTEER 137 के अध्यक्ष अभीष्ट गुप्ता ने कहा कि जब तक प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण और जल संरक्षण की महत्ता को पूरी तत्परता और गंभीरता से नहीं समझेगा, तब तक नदियों और पर्यावरण को पूरी तरह स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण केवल किसी एक संस्था या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

YSS FOUNDATION के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने नदियों में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर चिंता जताते हुए लोगों से दैनिक जीवन में प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के उपयोग को कम करने और जहां संभव हो, उनसे बचने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि प्लास्टिक कचरा नदियों और जल स्रोतों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है। इसलिए प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना और जल स्रोतों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर VOLUNTEER 137 की टीम, YSS FOUNDATION की टीम, नोएडा प्राधिकरण की टीम और स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने हरनंदी नदी की सफाई, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के अभियान में भाग लिया।

हरनंदी नदी संरक्षण अभियान के माध्यम से आयोजकों ने लोगों को नदी और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now