Bipper Joy Storm: आपदा प्रबंधन व राहत के लिए ज़िला प्रशासन रहे अलर्ट: गहलोत

संध्या समय न्यूज संवाददाता


जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य भर के ज़िला प्रशासन हेतु आपदा प्रबंधन व राहत के लिए अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं । गहलोत बीती रात जयपुर में अपने आवास पर बिपर जॉय तूफान और चक्रवात को लेकर आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक ली। जिसमें मुख्य सचिव और सभी जिला कलेक्टरों को तूफान से निपटने की तैयारियां तेज़ करने के निर्देश दिए गए। जोधपुर सम्भाग पर सबसे ज़्यादा खतरा और रेड अलर्ट है। गहलोत ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों के लिए निर्देशित किया हैं। साथ ही आम जनता से तूफान संभावित क्षेत्रों में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का गुजरात के साथ राजस्थान पर भी बड़ा असर पड़ेगा। आज से हवाओं में चक्रवात का प्रभाव शुरू हो गया है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान में 5 ज़िलों में रेड अलर्ट, 16 जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में तूफानी चक्रवात प्रदेश में एंट्री करेगा।

राजस्थान में आज से हवाओं में नमी और तेज़ी महसूस होना शुरू हो गई है। बिपरजॉय चक्रवात का प्रभाव शुरू हो गया है। 16 से 18 जून तक यह तूफान भारी बारिश करेगा। तूफान को लेकर राजस्थान के 5 जिलों- बाड़मेर, जोधपुर, जालौर, नागौर और पाली में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अति भारी बारिश होने के आसार हैं, जो 150 से 250 मिलीमीटर तक हो सकती है।

पाँच ज़िलों में रेड अलर्ट, 16 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश के 16 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात का असर 15 से 19 जून तक बना रह सकता है। इसका सर्वाधिक असर 16 से 18 जून तक दिखाई देगा। 16 और 17 जून को जोधपुर, अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 16 जून को बाड़मेर और जालौर के लिए रेड अलर्ट जारी है। जैसलमेर, जोधपुर, पाली कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।बीकानेर, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 जून को बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, जालौर और पाली के लिए रेड अलर्ट है। जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चूरू, सीकर, जयपुर, टोंक, चितौड़गढ़, डूंगरपुर बांसवाड़ा के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि बिपरजॉय तूफान 16 जून को दक्षिणी-पश्चिमी राजस्थान में पहुंचेगा। 16 और 17 जून को जोधपुर और उदयपुर संभागों में तेज वर्षा के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। 16 जून को जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर ल, जोधपुर के आस-पास के क्षेत्रों और 17 जून को जोधपुर, उदयपुर , अजमेर के आस-पास के क्षेत्रों में 60 से 70 किमी प्रति घण्टे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका है। लोगों को कहा जा रहा है कि घरों में ही रहने को कहा गया है । सभी लोग एहतियात बरतें।

बैठक में आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द राम मेघवाल, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, आपदा प्रबंधन राज्य मंत्री अशोक चांदना, गृह राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा, शासन सचिव आपदा प्रबंधन और सहायता विभाग पीसी किशन, भारतीय सेना से कर्नल अजय सिंह राठौड़, एयरफोर्स स्टेशन जयपुर से विंग कमाण्डर राजेश, निदेशक मौसम विभाग राधेश्याम शर्मा सहित प्रदेशभर से विभिन्न जिला अधिकारी वीसी और अन्य माध्यम से उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now