Wednesday, July 23, 2025
spot_img
Homeमहाराष्ट्र न्यूजकार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के समर्थन में बाइक रैली

कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के समर्थन में बाइक रैली

सुषमा


विरार। कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के समर्थन में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य बाइक रैली का आयोजन विरार पूर्व चंदनसार से नालासोपारा पूर्व एवरशाइन तक किया। इस समय विजय रथ पर कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर के साथ “हास्य जत्रा” के कलाकार समीर चौगुले, शिवाली परब जी और गौरव मोरे जी भी सवार थे।

बता दे कि पूर्व उपमहापौर उमेश नाईक द्वारा विरार पूर्व और नालासोपारा पूर्व के सभी पूर्व सभापतियों, पूर्व नगरसेवकों, पूर्व नगरसेविकाएं, बहुजन विकास आघाड़ी के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नारियल फोड़कर बाईक रैली का शुभारंभ किया गया जो विरार पूर्व के सभी भागों को कवर करते हुए नालासोपारा पूर्व के सभी भागों को कवर की गई है।

जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए बावजूद इसके की बाकी कार्यकर्ता अपने विभागों में बहुजन विकास का प्रचार करते रहे। विभागों में प्रचार और रैली साथ साथ चलता रहा। जगह जगह जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा कार्य सम्राट युवा विधायक क्षितिज हितेंद्र ठाकुर जी का भव्य स्वागत किया गया। बहुजन विकास आघाड़ी नालासोपारा विधानसभा क्षेत्र के 10% कार्यकर्ताओं की रैली देखकर विरोधियों के होश फ़कता हो गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Most Popular

Recent Comments