कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

बिहार सियासत: सीएम पद छोड़ने से पहले जेडीयू की बड़ी मांग

जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलों के बीच, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने अचानक एक बड़ी राजनीतिक मांग उठाकर सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने खुलकर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को अगला मुख्यमंत्री चेहरा प्रोजेक्ट करने की कवायद शुरू कर दी है।

जेडीयू ने निशांत कुमार को सीएम कैंडिडेट

दरअसल, नीतीश कुमार कल (गुरुवार) दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं, जहां 10 अप्रैल को वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि पटना लौटने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और बिहार में एनडीए की नई सरकार भाजपा के नेतृत्व में बन सकती है। लेकिन, इसी बीच जेडीयू ने निशांत कुमार को सीएम कैंडिडेट के तौर पर सामने लाने की कोशिश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

बातचीत में नीरज कुमार ने इस पोस्टर को लेकर साफ तौर पर कहा, “हम लोग और जेडीयू के कार्यकर्ता चाहते हैं कि निशांत सीएम बनें। नीतीश कुमार के सारे गुण निशांत में हैं।”

नीरज कुमार ने निशांत की काबिलियत पर भरोसा जताते कहा

नीरज कुमार ने निशांत की काबिलियत पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी का भविष्य बताया। उन्होंने एक दिलचस्प तुकबंदी करते हुए कहा, “‘Ni’ से Nitish, ‘Ni’ से Nishant भी होता है। नीतीश ने अपनी विरासत निशांत को सौंप दी है। जो सामाजिक आंदोलन नीतीश ने वैचारिक धरातल पर उतारा है, उसके वाहक अब निशांत हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि निशांत जेडीयू के अब ‘सर्वमान्य नेता’ बन चुके हैं और वे पूरी तरह से तैयार हैं।

हालांकि, पार्टी के इस दावे के बीच नीरज कुमार ने एक सुरक्षा कवच भी लगा लिया। उन्होंने कहा कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और वह किस पार्टी से होगा, इसका अंतिम निर्णय एनडीए के सभी दल मिलकर करेंगे।

भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार की तैयारी

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जब पूरा बिहार भाजपा के नेतृत्व में नई सरकार की तैयारी कर रहा है, ऐसे में जेडीयू प्रवक्ता के घर लगा यह पोस्टर केवल कार्यकर्ताओं को संबोधित करने या निशांत की राजनीतिक उपस्थिति दर्ज कराने का एक कदम है, जो आने वाले दिनों में एनडीए के भीतर सीट की राजनीति को नया आयाम दे सकता है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now