Bihar Assembly: सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में रद्द हुई भर्ती परीक्षा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


बिहार। बिहार विधानसभा की सुरक्षा प्रहरी (मार्शल) भर्ती लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट देने के बाद फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बिहार सरकार ने विधानसभा सुरक्षा प्रहरी भर्ती परीक्षा ही रद्द कर दी है. अब इसके लिए नए सिरे से परीक्षा होगी। परीक्षा की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

बिहार विधानसभा सुरक्षा प्रहरी (मार्शल) भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 सितंबर को किया गया था। इसमें 27 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद इसी साल 19 से 22 जनवरी तक शारीरिक दक्षता व जांच परीक्षा भी आयोजित की गई थी। जिसके बाद अभ्यर्थी फाइनल रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे।

पाकिस्तान के साथ युद्ध का खतरा और रिकॉर्ड रक्षा बजट पर बोले पीएम मोदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा सचिवालय को परीक्षा देने में पारदर्शिता की कमी की शिकायत मिली थी। इस संबंध में सचिवालय को प्रतिवेदन भी प्राप्त हुआ था। जिसके बाद सुरक्षा प्रहरी भर्ती परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। बिहार विधानसभा सचिवालय के उपसचिव राम कुमार यादव की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि प्राप्त रिपोर्ट्स पर विचार करने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके डिटेल्स बाद में बिहार विधानसभा की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now