संदीप कुमर गर्ग
नोएडा । नोएडा विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर 12 में बजरंग रामलीला संचालिका समिति द्वारा आगामी रामलीला मंचन को लेकर भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी अतिथि के रूप में शामिल हुए और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नोएडा सेक्टर 12 रामलीला भूमि पूजन के अवसर पर नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश यादव, वरिष्ठ नेता फिरे नागर, प्रदेश सचिव कोऑर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर, वरिष्ठ नेता पवन शर्मा, प्रदेश सदस्य यतेंद्र शर्मा, महासचिव दयाशंकर पांडेय और उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बजरंग रामलीला संचालिका समिति के निर्देशक अशोक पांडेय, अध्यक्ष कुलभूषण नागर, कमलाकर त्रिपाठी, एसएन पांडेय, गुरुदयाल, राधाकृष्ण गर्ग और सुनील सिन्हा सहित समिति से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।
इसके अलावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल पांडेय, सुभाष गोगना, निखिल द्विवेदी, संजीव द्विवेदी, नितिन पांडेय और गौरव गोगना समेत शहर के अनेक गणमान्य लोग भी रामलीला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।
भूमि पूजन के दौरान धार्मिक विधि-विधान के साथ रामलीला मंचन के सफल आयोजन की कामना की गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। सेक्टर 12 में होने वाली रामलीला को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। समिति की ओर से आगामी रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

























