Bhaum Pradosh Vrat 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यंत विशेष महत्व माना जाता है। जब यह व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो इसे ‘भौम प्रदोष व्रत’ कहा जाता है। भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए रखा जाने वाला यह व्रत मंगल दोष से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ साहस, शक्ति और सुख-समृद्धि का संचार करता है। इस वर्ष यह विशेष योग 28 अप्रैल 2026 को बन रहा है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत कथा का श्रवण और पाठ करना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है। आइए जानते हैं इस व्रत की तिथि, योग और पूजा विधि के बारे में विस्तार से…
भौम प्रदोष व्रत 2026: तिथि और शुभ योग (Date and Timings)
अप्रैल 2026 में भौम प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, मंगलवार को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 28 अप्रैल को शाम 6:51 बजे से होगा और इसका समापन 29 अप्रैल को शाम 7:51 बजे होगा। इस बार इस तिथि पर अभिजीत मुहूर्त और त्रिपुष्कर योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इस व्रत का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
भौम प्रदोष व्रत कथा (Bhaum Pradosh Vrat Katha)
पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार हनुमान जी आंखों में आंसू लिए और सिर झुकाए सीता जी की शरण में आए और वहीं उदास बैठ गए। सीता जी ने उनकी उदासी देखकर पूछा- “हनुमान जी, आप इतने उदास क्यों हैं? आपसे क्या हुआ?”
हनुमान जी ने कहा- “माता, आपने मुझे अजर-अमर की पदवी और बहुत सम्मान देकर वरदान दिया है, लेकिन मैं उन्हें लौटाने आया हूं। मुझे अमर पद नहीं चाहिए, क्योंकि इस वजह से मुझे श्रीराम से दूर रहना पड़ेगा।”
इतने में वहां श्रीराम आ गए और हनुमान जी के उदास होने का कारण पूछा। सीताजी ने बताया कि हनुमान जी अमर पदवी लौटाने आए हैं। श्रीराम ने हनुमान जी से ऐसा करने की वजह पूछी तो हनुमान जी रोते हुए बोले- “प्रभु, आप इस धरती पर छोड़कर अपने धाम साकेत पधार रहे हों। आपके बिना मेरा जीवन अमृत का विष पीने जैसा होगा। आप बताएं, मैं यहां आपके बिना कैसे रहूंगा?”
इस पर श्रीराम ने कहा- “हनुमान, सीता का यह वरदान सिर्फ आपके लिए नहीं है, बल्कि यह संसार भर के कल्याण के लिए है। तुम यहां रहोगे और संसार का कल्याण करोगे।” इसके बाद श्रीराम ने हनुमान जी से वरदान मांगने को कहा।
हनुमान जी बोले- “प्रभु, जहां-जहां आपकी कथा होगी, आपका नाम लिया जाएगा, वहां-वहां मैं उपस्थित होकर हमेशा आनंद लिया करूंगा।”
श्रीराम ने कहा- “तुम्हारी इच्छा पूर्ण हो। जहां भी मेरी कथा होगी और मेरा नाम लिया जाएगा, वहां तुम उपस्थित रहोगे।”
भौम प्रदोष व्रत की पूजा विधि (Puja Vidhi)
इस व्रत को सही विधि से करने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करें:
- सुबह की तैयारी: इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिव मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें।
- शाम की मुख्य पूजा: इस व्रत की मुख्य पूजा प्रदोष काल (शाम के समय) में की जाती है। प्रदोष काल से पहले पुनः स्नान करें।
- दीपक और मंत्र जाप: भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
- विशेष अर्पण: पूजा के दौरान भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, मदार, दूध, दही और शहद अवश्य अर्पित करें।
- आरती: अंत में पहले गणेश जी और फिर भगवान शिव की आरती उतारकर पूजा को पूर्ण करें।
मनोकामना पूर्ति के लाभदायक उपाय
भौम प्रदोष व्रत के दिन कुछ विशेष उपाय करने से अदृष्ट का साथ मिलता है:
- 21 बेलपत्र: शिवलिंग पर 21 बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा बरसती है और रुके हुए कार्य शीघ्र पूरे होने लगते हैं।
- दीपदान: शिव मंदिर में दीपदान करने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।


























