भगवत प्रशाद शर्मा को एजुकेशन एक्सीलैंस अवार्ड-2025 से किया सम्मानित

संदिप कुमार गर्ग


ग्रेटर नोएडा। यह सम्मान भगवत प्रशाद शर्मा को ग्रेटर नोएडा के आई आई पी पी टी कालेज में आयोजित “शिक्षक सम्मान समारोह” के अवसर पर राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (भारत सरकार) के पूर्व निदेशक डा० विपिन “साइंटिस्ट” के हाथों प्रदान किया गया। यह सम्मान उनको शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये दिया गया है।

भगवत प्रशाद शर्मा मूल रूप से ग्राम खाम्बी ज़िला पलवल (हरियाणा) के रहने वाले हैं। वो पिछले 30 वर्षों से यहीं ग्रेटर नौएडा में रह रहे हैं। साहित्य के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उनके अनेक लेख और कविताएँ समय- समय पर पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होती रहती हैं। जैसे कि मातृशक्ति को नमन, गंगा मैया की गोद में बसती है।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

भारत की महान संस्कृति, देश भक्ति की कविताओं में शहीदों को नमन, वतन के रखवालों को सलाम और अन्य कविताओं के रूप में मातृशक्ति को नमन, पापा की परी होती हैं बेटियाँ, वतन के रखवालों को सलाम आदि अनेक रचनाएँ प्रमुख रूप से मासिक पत्रिका “नेशनल प्रेस टाईम्स” और जाने माने “राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र हिन्दुस्तान” में प्रमुखता से प्रकाशित हुई हैं। उनको अनेक मंचों पर भी अपनी कविताएँ सुनाने का शुअवसर प्राप्त होता रहता है। अब तक उनको अनेक बार बड़े-बड़े मंचों पर सम्मानित भी किया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now