कलश यात्रा के साथ शुरू हुई भागवत कथा

संदीप कुमार गर्ग


एकल श्रीहरि बनवासी फाउंडेशन के अंतर्गत श्री मद भागवत कथा के प्रथम दिन आज दिनाक 28 अगस्त 2025 को कलश यात्रा सुबह 10 बजे से ढोल नगाड़ों के साथ पूरे सेक्टर में निकाली गई ।जिसमे शहर से आई महिलाओं ने भाग लिया। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथा व्यास साध्वी प्रीति पाराशर जी द्वारा शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक श्री पीपल महादेव मन्दिर डेल्टा 1 में किया गया।

भागवत में माहात्म्य का वर्णन किया गया ।श्रीमद्भागवत महापुराण का महत्व या महिमा, जिसका वर्णन भगवान के दिव्य ज्ञान और उनके चरित्र की श्रेष्ठता को समझने के लिए किया जाता है। यह कथा के दिव्य ज्ञान की परिवर्तनकारी शक्ति का प्रतीक है। जो लोगों को सांसारिकता से परे ले जाती है। भागवत कथा में आज के मुख्य यजमान ओमप्रकाश पूनम अग्रवाल, बबीता बंसल, सरोज तोमर, रश्मि त्यागी, सीमा बंसल, सरोज अरोड़ा, विनीता शर्मा, मीनाक्षी माहेश्वरी, रश्मि जिंदल, नीलम मिश्रा, बबीता वर्मा, ललिता चौहान, संगीता सक्सेना, सुमन विष्ट, शरद त्यागी, मुकुल गोयल आदि उपस्थित रहे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now