bhagavaan shreekrshn kee moorti: तीसरी तिथि पर भी न्यायालय में पेश नहीं कर सके हथुआ के थानेदार

संध्या समय न्यूज संवाददाता


गोपालगंज। बार-बार न्यायालय के आदेश के बावजूद मूर्ति पेश नहीं करने पर कोर्ट ने थानेदार पर तल्ख टिप्पणी करते हुए बड़ा आदेश दिया है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता परमेंद्र पांडेय ने लगातार तिथि मिलने और मूर्ति पेश नहीं करने पर कोर्ट को शंका जाहिर करते हुए बताया कि कही मूर्ति मालखाना से गायब तो नहीं हो गयी है। बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाने में आठ माह से कैद भगवान श्रीकृष्ण की रिहाई के लिए कोर्ट में मंगलवार को भी मूर्ति पेश नहीं हो सकी।

हथुआ के थानाध्यक्ष ने तीसरी बार निर्धारित तिथि पर मूर्ति को कोर्ट में पेश नहीं किया। कोर्ट के समक्ष थानेदार ने कहा कि मूर्ति मालखाना में है और मालखाना की चाबी दूसरे पुलिस पदाधिकारी के पास है। पिछले बार की सुनवाई के दौरान भी थानेदार ने यही जवाब दिया था, जिसपर सीजेएम मानवेन्द्र मिश्रा ने थानेदार के वेतन से एक हजार रुपये काटने का आदेश दिया था।

पाकिस्तान के साथ युद्ध का खतरा और रिकॉर्ड रक्षा बजट पर बोले पीएम मोदी

कोर्ट ने थानेदार से पूछा- मालखाना में मूर्ति है या नहीं, यदि है तो पेश क्यों नहीं किया गया। कोर्ट ने यह भी पूछा मालखाना कि चाबी ट्रांसफर होने वाले दूसरे पुलिस पदाधिकारी के पास कब तक रखने का नियम है. पूरे मामले की जांच डीएसपी स्तर के पदाधिकारी से टीम गठित कर कराने के लिए पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है। साथ ही भगवान की मूर्ति अगली में प्रस्तुत करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 12 मार्च को अगली सुनवाई की तिथि मुकर्रर की है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now