बास्किन रॉबिन्स इंडिया ने पेश की समर रेंज, पोर्टफोलियो में शामिल किया इटैलियन जिलेटो

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मशहूर अमेरिकी आइसक्रीम ब्रांड और भारत तथा दुनिया की सबसे बड़ी क्यूएसआर आइसक्रीम श्रृंखला, बास्किन रॉबिन्स ने गर्मी के मौसम के लिए अपनी ताज़ातरीन इटैलियन जिलेटो रेंज लॉन्च करने की घोषणा की है। ब्रांड इस पेशकश के ज़रिए भारत में खुद को प्रीमियम डिज़र्ट डेस्टिनेशन (मिष्टान्न गंतव्य) के रूप में स्थापित करने का सफर जारी रखना चाहता है और साथ ही अपनी पेशकशों के विस्तार तथा पारंपरिक आइसक्रीम रेंज से परे जाकर खान-पान की सीमाओं को आगे बढ़ाना चाहता है। बास्किन-रॉबिन्स ने वित्त वर्ष 2025 में, शानदार वृद्धि दर्ज की और कंपनी को उम्मीद है कि अगले साल इससे भी बेहतर रहेगी।

बास्किन रॉबिन्स इंडिया ने गर्मियों (समर रेंज) के लिए एक ताज़ातरीन इटैलियन जिलेटो श्रेणी पेश की है जिसमें स्वादिष्ट नए स्कूप फ्लेवर और रोमांचक सनडे शामिल हैं। ब्रांड ने बच्चों के सनडे की रेंज में प्रिंसेस और नाइट सनडे के साथ विस्तार भी किया है।

नई इटैलियन जिलेटो रेंज में नरम और क्रीमी टेक्सचर और बोल्ड इंटेंस फ्लेवर हैं, जिनमें से हर एक को प्रामाणिक इटैलियन ज़ायका प्रदान करने के लिए बेहतरीन सामग्री से तैयार किया गया है। पेश किए गए इटैलियन जिलेटो ज़ायके में चॉकलेट और रोस्टेड हेज़लनट, मैंगो एवं क्रीम और ब्लूबेरी चीज़केक जिलेटो शामिल हैं।

मासिक राशिफल अप्रैल 2026: जानिए ग्रहों की चाल से आपके जीवन में आएंगे क्या बदलाव?

इनके साथ-साथ इटैलियन जिलेटो सनडे भी पेश किए गए हैं, जो बेहतरीन और प्रामाणिक ज़ायके की तलाश करने वाले लोगों को इसे शानदार अन्य चीज़ों (अकॉम्पनिमेंट) और टॉपिंग के साथ परोसी जाती हैं – ये सनडे असल मायने में इटली के ज़ायके का आनंद लेने का प्रमाणिक माध्यम बन जाते है। इटैलियन जिलेटो सनडे के विभिन्न ज़ायकों में – बेरी मी इन चीज़केक, कॉटन कैंडी वंडरलैंड, और साल्टेड कैरामेल और ब्राउनी शामिल हैं।

ग्रेविस ग्रुप (बेस्किन रॉबिन्स) के मुख्य कार्यकारी, श्री मोहित खट्टर ने कहा, “हमने लगातार बाज़ार विश्लेषण और प्रत्यक्ष ग्राहक प्रतिक्रिया के ज़रिये उपभोक्ताओं की बदलती पसंद की गहरी समझ हासिल की है। यह समझ हमारी नवोन्मेष रणनीति को आगे बढ़ाती है, जिससे हम जिलेटो ज़ायके और सनडे के इस शानदार चयन को लॉन्च कर सके, जिससे उपभोक्ताओं को पारंपरिक आइसक्रीम से परे एक बेहतरीन डिज़र्ट का आनंद मिलता है। बदलती पसंद का अनुमान लगाने और उस पर अमल करने की हमारी क्षमता हमें भारतीय बाजार में इस क्षेत्र में नवोन्मेष के लिहाज़ से सबसे आगे रखती है, और हम सभी आयु समूहों को सालों भर शानदार, नए किस्म के अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

बास्किन रॉबिन्स के लिए पिछला साल उपलब्धियों भरा रहा क्योंकि कंपनी ने भारत और इस उपमहाद्वीप में अपना 1000वां स्टोर खोला था। वित्त वर्ष 24-25 में 120 नए स्टोर खोले जाने और नवोन्मेष और प्रीमियमाइज़ेशन पर निरंतर ध्यान केंद्रित करने के साथ, कंपनी ने वित्त वर्ष ‘26 के लिए दहाई अंकों की वृद्धि का अनुमान लगाया है। ब्रांड अपना विस्तार कर रहा है और अब पूरे देश में 290 से अधिक शहरों में मौजूद है। इस तरह देश के बाज़ार में ब्रांड काफी लोकप्रिय है। कंपनी की आय में रिटेल पार्लर का दबदबा है। साथ ही बास्किन रॉबिन्स लगातार अपने पैकेज्ड कंज्यूमर गुड्स (सीपीजी) खंड और संस्थागत/बी2बी चैनल का विस्तार करती रही है, जिसमें होटल, रेस्तरां, अस्पताल और मल्टीप्लेक्स के साथ साझेदारी शामिल है। हाल ही में लॉन्च की गई जिलेटो रेंज अब देश भर के सभी बास्किन रॉबिन्स पार्लरों में उपलब्ध है जिनकी कीमत 115 रुपये से शुरू होती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now