एवियर एजुकेशनल हब डिग्री कॉलेज ने बीबीए और बीए में दिया दाखिला

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-62 स्थित एवियर एजुकेशनल हब डिग्री कॉलेज ने देश के अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। कॉलेज प्रबंधन ने ऐसे खिलाड़ियों को स्नातक और उच्च शिक्षा निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

इस पहल के तहत व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम के छह खिलाड़ियों को बीबीए और बीए पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया गया है। कॉलेज की इस पहल में युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य उन दिव्यांग खिलाड़ियों को शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद खेल के क्षेत्र में देश का नाम रोशन किया है। आर्थिक और शारीरिक चुनौतियों के बीच खेल में आगे बढ़ रहे खिलाड़ियों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

दिव्यांग खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ आगे बढ़ने का अवसर

कॉलेज के चेयरमैन संदीप सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य देश के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी अपने जीवन की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और अनेक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के अवसर मिलने से खिलाड़ियों को अपने भविष्य को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और वे खेल के साथ-साथ अपने शैक्षणिक करियर को भी आगे बढ़ा सकेंगे।

पहल से दिव्यांग खिलाड़ियों का बढ़ेगा मनोबल

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने कहा कि इस पहल से कई दिव्यांग खिलाड़ियों का मनोबल मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में अवसर मिलने से खिलाड़ी अपने प्रदर्शन यह पहल दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक कहना है कि भविष्य में भी पात्र अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों को इस योजना के माध्यम को और बेहतर करने के लिए प्रेरित होंगे।

उन्होंने बताया कि एवियर एजुकेशनल हब, युवा क्रांति सेना और विद्या फाउंडेशन की यह पहल दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है।

छह व्हीलचेयर बास्केटबॉल खिलाड़ियों को मिला लाभ

एवियर एजुकेशनल हब की इस पहल का तत्काल लाभ व्हीलचेयर बास्केटबॉल टीम के छह खिलाड़ियों को मिला है। इन खिलाड़ियों को बीबीए और बीए में दाखिला दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि भविष्य में भी पात्र अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के दिव्यांग खिलाड़ियों को इस योजना के माध्यम से शिक्षा का अवसर देने का प्रयास जारी रहेगा।

इस पहल से दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा और करियर निर्माण का अवसर मिलेगा, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने भविष्य को भी मजबूत कर सकेंगे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now