About Asha Bhosle and Shah Rukh Khan: अपनी अनुठी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली पौराणिक गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान आशा भोसले के प्रति अपने सम्मान का बेहतरीन उदाहरण पेश करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हुआ 2023 का वर्ल्ड कप फाइनल का वीडियो
यह वीडियो साल 2023 के क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल मैच का है, जहां शाहरुख खान, आशा भोसले और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह साथ बैठे हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच का मजा लेते हुए शाहरुख और आशा जी हंसते-बोलते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान जब आशा जी चाय पीकर कप रख देती हैं, तो शाहरुख खान खुद उठकर उनका ‘जूठा कप’ रखने लगते हैं।
It’s truly sad to learn about Asha Tai’s passing… her voice has been one of the pillars of Indian cinema and will continue to resonate world over for centuries to come. A talent that will outlive many, she always showered me with blessings and love and i will miss her. Rest in… pic.twitter.com/ISuOwuAzDj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) April 12, 2026
हालांकि, इस दौरान आशा जी और उनकी पोती जनाई शाहरुख से रिक्वेस्ट करती हैं कि वो ऐसा ना करें, लेकिन सुपरस्टार ने अपना बड़ा दिल दिखाते हुए उस कप को उठाकर दूसरी तरफ रख दिया। शाहरुख का यह जेस्चर और बड़ों के प्रति उनका सम्मान देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की है। फैंस का कहना है कि सुपरस्टार होकर भी अपने से बड़ों के आगे सिर झुकाना कोई ‘किंग खान’ से ही सीख सकता है।
शाहरुख खान ने दी भावुक श्रद्धांजलि
आशा भोसले के निधन पर शाहरुख खान ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा। शाहरुख ने लिखा कि आशा ताई के निधन की खबर को सुनकर बेहद दुख हुआ। उनकी आवाज भारतीय सिनेमा के मजबूत स्तंभों में से एक रही है और आने वाली सदियों तक दुनिया भर में गूंजती रहेगी। वो ऐसी प्रतिभा थीं, जो समय से कहीं आगे तक जिंदा रहेगी। उन्होंने हमेशा मुझे आशीर्वाद और प्यार दिया, मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। आशा ताई, आपकी आत्मा को शांति मिले… आपसे बहुत प्यार है।”
Late #AshaBhosle ji with king #SRK
आशा भोसले 🕊️🙏 pic.twitter.com/1TldpEMimn
— Complan Boy 🥛 (@angelpriya3215) April 12, 2026
आज शाम शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आशा भोसले ने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने की। मीडिया से बातचीत में आनंद ने जानकारी दी कि आशा जी का अंतिम संस्कार आज यानी 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा, जहां उनके परिवारजनों, रिश्तेदारों और फैंस उन्हें अंतिम विदाई देंगे।





















