कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

एआर रहमान का पहली बार अटारी बॉर्डर पर लाइव प्रदर्शन

Bollywood News: फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। बिरला स्टूडियोज़, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का संगीत टिप्स म्यूज़िक पर उपलब्ध होगा।

‘जय हो – ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ आयोजन का विशेष महत्व

HIGHLIGHTS

  • फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का इतिहास में दर्ज होना
  • अटारी बॉर्डर की फिर से जीवंत हुई भावना और जोश
  • संगीत के माध्यम से देशभक्ति और बलिदान का सार
  • रहमान के गीतों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया
  • फिल्म के कलाकारों ने प्रस्तुत किए देशप्रेम के गीत

Bollywood News: फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ ने आज एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया, जब इसके संगीतकार पद्म भूषण सम्मानित, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता एआर रहमान ने पहली बार प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर लाइव परफॉर्मेंस दी। यह प्रस्तुति देश के बहादुर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को समर्पित थी। प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान आयोजित ‘जय हो – ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स’ कार्यक्रम में हजारों दर्शक JCP स्टेडियम में जुटे। देशभक्ति, गर्व और कृतज्ञता के भाव से सराबोर यह माहौल बेहद भावुक और ऊर्जा से भरपूर रहा।

स्टेडियम में गूंजती तालियों और जयकारों ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक क्षण बना दिया। अटारी बॉर्डर पर इस आयोजन का फिल्म से विशेष संबंध भी है। ‘मैं वापस आऊंगा’ भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जो उस दौर के लोगों की यादों और अनुभवों से प्रेरित है। यह कहानी बिछड़े रिश्तों, अधूरी मोहब्बत और दिलों में बसे दर्द को दर्शाती है।

फिल्म के निर्माताओं ने एल्बम को किया समर्पित

कार्यक्रम की शुरुआत निर्देशक इम्तियाज़ अली, बिरला स्टूडियोज़ की अनन्या बिरला, अभिनेता वेदांग रैना और विंडो सीट फिल्म्स के निर्माता मोहित चौधरी ने दर्शकों का स्वागत कर और BSF के जवानों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए की। फिल्म के निर्माताओं ने अपने आगामी म्यूज़िक एल्बम को भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को समर्पित किया।

संगीतमय शाम की शुरुआत ए.आर. रहमान के मधुर गीत ‘चंदा सूरज लाखों तारे’ से हुई। इसके बाद फिल्म के गीतों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बना दिया। ‘मस्कारा’ गीत को नीलांजना घोष और वेदांग रैना ने प्रस्तुत किया, जबकि ‘इश्क मस्ताना’ को मोहित चौहान, पूजा तिवारी और नरगिस ने अपनी आवाज़ दी। कार्यक्रम का समापन रहमान के प्रसिद्ध गीत ‘मां तुझे सलाम’ के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

इम्तियाज़ अली ने बताया

इस मौके पर इम्तियाज़ अली ने कहा कि यह एक अनोखा और यादगार क्षण है। अटारी गेट पर ए.आर. रहमान की प्रस्तुति हमारे राष्ट्रीय जज़्बे, BSF और भारतीय सेना के जवानों के सम्मान और एकता के प्रतीक के रूप में है।मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि इस आयोजन का हिस्सा हूं। ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसी फिल्म, जो 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि से जन्मी है, हमें याद दिलाती है कि उस समय सिर्फ घर और ज़िंदगियां ही नहीं, बल्कि दिल भी टूटे थे।

हम इस फिल्म के जरिए प्यार का संदेश लेकर आए हैं, क्योंकि अंत में वही हमें जोड़कर रखता है।” इम्तियाज़ अली की भावनात्मक दुनिया में रची-बसी इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। बिरला स्टूडियोज़, अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट और विंडो सीट फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म का संगीत टिप्स म्यूज़िक पर उपलब्ध होगा।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now