‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनुराधा गर्ग चीन रवाना

ऋषि तिवारी


चीन में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिसेज ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए शानदार-सम्मोहक व्यक्तित्व और शालीनता की उत्कृष्ट प्रतीक अनुराधा गर्ग 31 मार्च, 2025 को चीन रवाना हो गईं। एयरपोर्ट पर उनके उत्साहवर्धन के लिए परिवार, प्रशंसक और समर्थक सभी एकत्र थे। एयरपोर्ट पर अनुराधा को भारतीय ध्वज थामे देखकर प्रशंसकों का उत्साह दूना हो गया और वे अनुराधा गर्ग के नाम और उनकी तस्वीर वाले बैनर-पोस्टर लहराते हुए नारे लगाने लगे। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उनकी सफलता की कामना कर रहे थे।

भारत की शीर्ष सुन्दरियों का मार्गदर्शन करने वाली ‘मिसेज इंडिया इंक’ की राष्ट्रीय निदेशक मोहिनी शर्मा भी एयरपोर्ट पर अनुराधा के साथ मौजूद थीं। उन्होंने कहा, ‘अनुराधा गर्ग प्रेरणा की किरण हैं। वह भारतीय महिलाओं के साहस, शान, कोमलता और शालीनता का जीता—जागता स्वरूप हैं। इसमें संदेह नहीं है कि वह ‘मिसेज ग्लोब’ प्रतियोगिता में खिताब जीतकर भारत को गौरवान्वित करेंगी।’

Origin of Almanac: धार्मिक क्रियाओं के समय निश्चित करने के लिए हुई पंचांग की उत्पत्ति

वहीं, प्रशंसकों एवं शुभचिंतकों के प्रति कृतज्ञता जताते हुए अनुराधा ने कहा, ‘भारत का प्रतिनिधित्व करना हमारे लिए एक विशेषाधिकार और बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत की सांस्कृतिक सुंदरता और भारतीय महिलाओं की ताकत को दमदार और प्रभावी तरीके प्रदर्शित कर पाऊंगी। यह यात्रा सिर्फ़ मेरी नहीं है, बल्कि यह हर उस महिला की यात्रा है, जो सपने देखने की हिम्मत रखती है।”

अनुराधा गर्ग अपने साथ अनगिनत भारतीय महिलाओं की आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ चीन गई हैं, जहां दुनियाभर की प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए वह इस मंच का उपयोग महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक बदलाव की दमदार वकालत करने के साथ अनुराधा गर्ग दुनिया पर अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार होकर चीन गई हैं। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी जीत के साथ पूरे विश्व में भारत की समस्त महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा और एक बार फिर पूरी दुनिया में भारत का डंका बजेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now