पहले चरण की वोटिंग से पहले अमित शाह का बड़ा दावा

West Bengal Election 2026: टीएमसी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग के बीच गठजोड़ का आरोप लगा रही है। इस मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में हमारी विरोधी सरकार है, वहां ये मुद्दा नहीं उठा। केरल में भी विरोधी सरकार है लेकिन कोई आरोप नहीं लगा। असम में कांग्रेस ने भी हम पर कोई आरोप नहीं लगाया। सिर्फ ममता बनर्जी ही हैं जिन्हें तकलीफ है और जो बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।

वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को अमित शाह का संदेश

HIGHLIGHTS

  • 'हार रहीं दीदी', शाह का बड़ा दावा
  • ममता को 'कान खोलकर' सुनना चाहिए: शाह
  • बंगाल में घुसपैठ रुकेगी: अमित शाह
  • 5 मई को बनेगी BJP सरकार: शाह
  • EC गठजोड़ आरोपों पर शाह का पलटवार

West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर जमकर निशाना साधा है। एक चैनल न्यूज के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में अमित शाह ने स्पष्ट दावा किया कि टीएमसी को हराने के लिए बंगाल की जनता बीजेपी के कार्यकर्ताओं से भी आगे है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अपनी हार साफ दिख रही है।

भाजपा-चुनाव आयोग के गठजोड़ पर शाह का पलटवार

टीएमसी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग के बीच गठजोड़ का आरोप लगा रही है। इस मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि तमिलनाडु में हमारी विरोधी सरकार है, वहां ये मुद्दा नहीं उठा। केरल में भी विरोधी सरकार है लेकिन कोई आरोप नहीं लगा। असम में कांग्रेस ने भी हम पर कोई आरोप नहीं लगाया। सिर्फ ममता बनर्जी ही हैं जिन्हें तकलीफ है और जो बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।

ममता बनर्जी पर जनता की आवाज से मुंह मोड़ने का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री ने कहा, “ममता बनर्जी को जनता की आवाज सुनाई नहीं देती है। मैं उन्हें बंगाल की जनता की आवाज सुना रहा हूं। वो जरा ऊंचा सुनती हैं, इसलिए मैंने कहा था कि कान खोलकर सुन लो, इसमें क्या बुराई है? सबसे कान खोलकर ही सुनना चाहिए।”

‘देश में घुसपैठिये नहीं रह सकते, 5 मई को सरकार बदलेगी’

सरकार बनने के बाद बीजेपी के पहले एजेंडे पर बात करते हुए अमित शाह ने कहा कि घुसपैठियों को रोकना और उन्हें हटाना पार्टी की प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि इस देश में घुसपैठिये नहीं रह सकते। घुसपैठियों को आधार कार्ड बनवाना, पंचायत में नाम दर्ज कराना, उन्हें गांव में बसने देना और बॉर्डर एरिया में बाड़ नहीं लगाने देना… ये सब करके ममता बनर्जी कह रही हैं कि आप घुसपैठ रोक लो। ये ऐसा है जैसे किसी के हाथ-पैर बांधकर समंदर में डाल दो और कहो कि तैरकर बाहर आ जाओ। ऐसा हो ही नहीं सकता।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूरे देश के मतदाताओं को बताना चाहता हूं कि हम त्रिपुरा में आए, वहां घुसपैठ रुक गई। असम में आए, वहां भी रुकी। बंगाल में भी 5 मई को हमारी सरकार बनेगी और घुसपैठ रुक जाएगी।

महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा

बंगाल में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्री ने ममता बनर्जी के उस बयान को लक्ष्य किया जिसमें उन्होंने महिलाओं से रात 7 बजे के बाद बाहर न निकलने की अपील की थी। अमित शाह ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी खुद कहती हैं कि 7 बजे के बाद महिलाएं बाहर न निकलें। मैं बंगाल की माताओं-बहनों को कहना चाहता हूं कि 5 मई को बीजेपी की सरकार बनने के बाद हम महिलाओं को उनके पूरे संवैधानिक अधिकार दिलाएंगे और उनकी पूरी सुरक्षा करेंगे। गुरुवार को होने वाले पहले चरण के मतदान से ठीक पहले अमित शाह का यह बयान बंगाल चुनाव में सियासी तापमान को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now