परिवार के कलेश और करियर की ढलान के बीच गोविंदा ने बांके बिहारी की शरण ली

Bollywood Govinda: वृंदावन पहुंचते ही गोविंदा का पहला पड़ाव विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर था। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माथा टेका। मंदिर के पुजारियों ने खास मंत्रोच्चार के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई।

गोविंदा का वृंदावन कनेक्शन: जब 'हीरो नंबर 1' ने ठाकुर बांके बिहारी से मांगी राहत

HIGHLIGHTS

  • 'हीरो नंबर 1' के लिए अब बस ठाकुर ही हैं सहारा,
  • वृंदावन में गोविंदा का भावुक अंदाज
  • वृंदावन पहुंचते ही फैंस का उमड़ा सैलाब
  • भीड़ के बीच गोविंदा ने यूं किया जत्थे का अभिवादन
  • सिनेमा के संघर्ष से दूर अब भक्ति के रंग में रंगे नजर आए गोविंदा

Bollywood News: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। परिवार में बढ़ते कलेश और करियर में लगातार आ रही ढलान के बीच अब एक्टर ने आध्यात्मिकता का सहारा लिया है। सोमवार को गोविंदा भगवान श्रीकृष्ण की नगरी वृंदावन पहुंचे और ठाकुर बांके बिहारी के चरणों में सिर झुकाया। गोविंदा की इस अचानक वृंदावन यात्रा और उनकी सादगी ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचा दिया है। लोग उनकी भक्ति और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बांके बिहारी के दरबार में गोविंदा

वृंदावन पहुंचते ही गोविंदा का पहला पड़ाव विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर था। यहां उन्होंने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ माथा टेका। मंदिर के पुजारियों ने खास मंत्रोच्चार के साथ उनकी विशेष पूजा-अर्चना कराई। दर्शन के बाद गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनका वृंदावन के साथ बहुत पुराना और गहरा रिश्ता रहा है।

संत प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद

मंदिर में दर्शन करने के बाद गोविंदा सीधे ‘राधा निवास’ पहुंचे। यहां उन्होंने पूजनीय संत श्री प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा ने महाराज जी के साथ काफी देर तक कक्ष में बैठकर आध्यात्मिक चर्चा की और अपनी मुश्किलों का जिक्र करते हुए उनका आशीर्वाद लिया।

एक झलक पाने को उमड़ा फैंस का हुजूम

जैसे ही शहर में खबर फैली कि गोविंदा बांके बिहारी मंदिर में हैं, तो वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच अपने पसंदीदा स्टार को देखने की होड़ मच गई। भीड़ को कंट्रोल करने में सुरक्षाकर्मियों को काफी पसीना बहाना पड़ा। हालांकि, गोविंदा ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

‘वृंदावन आकर मिलता है असली सुकून’

मीडिया से बात करते हुए गोविंदा काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि वृंदावन सिर्फ एक तीर्थ स्थल नहीं है, बल्कि यह साक्षात प्रेम और भक्ति का स्वरूप है। यहां की मिट्टी में कदम रखते ही मन को जो शांति मिलती है, वह दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिलेगी। यहां आने के बाद इंसान पूरी तरह से ईश्वर की भक्ति में लीन हो जाता है।

बता दें कि पिछले कुछ समय से गोविंदा की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पा रही हैं और उनके घर में पत्नी सुनीता और बेटे यश से उनके रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं, जिसकी वजह से वे सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि बांके बिहारी की इस चरण-शरण में उनकी मुश्किलें जल्द दूर होंगी और ‘हीरो नंबर 1’ एक बार फिर अपने अंदाज से लोगों के दिलों पर राज करेंगे।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now