प्रो. रणबीर नंदन के साथ सायण कुणाल ने भी संभाला सदस्य का कार्यभार

भवेश कुमार


पटना। बिहार सरकार ने पूर्व विधान पार्षद और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता प्रो. रणबीर नंदन को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। विधि विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में पर्षद के अन्य सदस्यों के नामों की भी घोषणा की गई है।

प्रो. रणबीर नंदन इससे पहले बिहार विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। राजनीतिक अनुभव के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों में भी उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। इन्हीं अनुभवों को देखते हुए राज्य सरकार ने उन्हें बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

धार्मिक न्यास पर्षद में 11 अन्य सदस्यों की नियुक्ति

बिहार सरकार की अधिसूचना के अनुसार, बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद में अध्यक्ष के अलावा 11 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इन सदस्यों को राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और जिलों का प्रतिनिधित्व दिया गया है।

पर्षद के नए सदस्यों में विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल, सायण कुणाल, विवेकानंद गिरी, विश्वमोहन दास, दयानंद कुमार, हिमराज राम, अभिमन्यु कुमार सिंह, आनंद कुमार, चंदन कुमार सिंह और राम बहादुर सिंह शामिल हैं।

संवाद-समागम में उद्यमियों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध उद्यमियों, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों, विशेषज्ञों, निवेशकों और अधिकारियों के साथ संवाद-समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश में उद्योग एवं निवेश के अनुकूल माहौल को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

संवाद में प्रतिभागियों ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण, निवेश अनुकूल नीतियों, 24 घंटे बिजली की उपलब्धता और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी सहित उद्योग एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना की। साथ ही मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में बने उद्यम अनुकूल वातावरण के लिए धन्यवाद भी प्रेषित किया गया।

छात्रों को नवाचार और स्टार्टअप के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित

कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के युवाओं को नवाचार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भविष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श किया गया। प्रतिभागियों ने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को केवल शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें वास्तविक उद्योग जगत की समस्याओं और उनके संभावित समाधानों से भी जोड़ा जाना चाहिए।

प्रबुद्ध उद्यमियों ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से यूनिवर्सिटी की फैकल्टी को अवगत कराया और छात्रों से इन समस्याओं के तकनीकी एवं व्यावसायिक समाधान विकसित करने का आह्वान किया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now