अक्षय कुमार ने बेटे आरव के ‘असली करियर’ पर किया शॉकिंग खुलासा

Bollywood News: स्टार किड्स की तरह आरव न तो किसी फिल्म में डेब्यू करने का प्लान रखते हैं और न ही लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। अक्षय ने बताया कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह फैशन इंडस्ट्री में जाना चाहता है।

पिता जैसी फिटनेस, लेकिन करियर पूरी तरह अलग!

HIGHLIGHTS

  • अक्षय के बेटे की सैलरी सिर्फ ₹4500!
  • बॉलीवुड का त्याग! आरव ने चुना अलग रास्ता
  • करोड़पति बाप का बेटा कमाता है ₹4500
  • गांवों से सीख रहा फैशन, बॉलीवुड से कोई इश्क नहीं
  • शॉकिंग: अक्षय कुमार के बेटे ने ठुकराई फिल्मों की राह

Bollywood News: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार जहां फिल्म इंडस्ट्री में अपने दबदबे के लिए जाने जाते हैं, वहीं उनके बेटे आरव कुमार ने बॉलीवुड का रास्ता पूरी तरह से खारिज कर दिया है। एक ताज़ा पॉडकास्ट में अक्षय कुमार ने अपने बेटे की कमाई और करियर प्लान को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

₹4500 की नौकरी और बॉलीवुड से किनारा

स्टार किड्स की तरह आरव न तो किसी फिल्म में डेब्यू करने का प्लान रखते हैं और न ही लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। अक्षय ने बताया कि वह फिल्मों में नहीं आना चाहता। उसका ऐसा कोई प्लान नहीं है। वह फैशन इंडस्ट्री में जाना चाहता है।

सबसे चौंकाने वाली बात तब आई जब अक्षय ने आरव की कमाई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वो बेचारा आज भी 4500 रुपये की नौकरी कर रहा है। अच्छी बात है, क्यों नहीं? अक्षय कुमार के इस बयान से साफ है कि वह अपने बेटे की इस ग्राउंड-लेवल शुरुआत पर गर्व महसूस करते हैं।

गांवों से सीख रहे हैं फैशन के बुनियादी तौर-तरीके

आरव फैशन डिजाइनिंग में पढ़ाई कर रहे हैं, लेकिन उनका तरीका बिल्कुल अलग है। अक्षय ने बताया कि आरव किताबों से सीखने के बजाय धरती से जुड़कर अनुभव हासिल कर रहे हैं। अक्षय ने कहा कि वह गांवों में जाकर वहां से फैशन, अलग-अलग तरह के प्रिंट और सब कुछ सीख रहा है।” अक्षय ने बताया कि वह आरव को ज्यादा उपदेश नहीं देते, बस एक ही बात हिदायत की है- “किसी को नुकसान न पहुंचाए।

पिता जैसी फिटनेस, लेकिन अलग रास्ता

अक्षय ने बताया कि हालांकि आरव ने करियर के लिए अलग रास्ता चुना है, लेकिन निजी जीवन में उनमें पिता की कई आदतें हैं। “हम दोनों में बहुत समानताएं हैं। उन्हें हेल्थ में रुचि है, और मुझे भी। वह लंबा है और बहुत ही केंद्रित है। उसे काम करना पसंद है।”

बता दें कि आरव (जन्म 2002) अक्षय कुमार और लेखिका ट्विंकल खन्ना के बड़े बेटे हैं। मात्र 15 साल की उम्र में ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश चले गए आरव इस समय लंदन में पढ़ाई कर रहे हैं। शायद ही कभी वह सोशल मीडिया पर या पैपराजी के कैमरों में कैद होते हैं।

अक्षय कुमार का प्रोफेशनल फ्रंट

वहीं, काम के मोर्चे पर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में हैं। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। अब फैंस की नजरें अक्षय की अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ पर हैं, जो 26 जून 2026 को रिलीज होगी। इसके अलावा, सैफ अली खान के साथ उनकी फिल्म ‘हैवान’ भी पाइपलाइन में है, जिसे भी प्रियदर्शन ही निर्देशित कर रहे हैं।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now