एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड का 2,800 करोड़ रुपये का आईपीओ 26 मई को खुलेगा

संध्या समय न्यूज संवाददाता


मुंबई। एजिस वोपैक टर्मिनल्स लिमिटेड (“एवीटीएल” या “कंपनी”) इक्विटी शेयरों के अपने आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव के संबंध में अपनी बोली/प्रस्ताव सोमवार, 26 मई, 2025 को खोलेगी। एंकर निवेशक बोली की तिथि शुक्रवार 23 मई, 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव सदस्यता के लिए सोमवार, 26 मई, 2025 को खुलेगा और बुधवार, 28 मई, 2025 को बंद होगा। ऑफर का मूल्य बैंड 223 से ₹ 235 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। न्यूनतम 63 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 63 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोलियाँ लगाई जा सकती हैं।

दिल्ली: करोल बाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटी; 2 की मौत, कई घायल

₹ 10 अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों का कुल ऑफर आकार ₹ 28,000 मिलियन (₹ 2,800 करोड़ तक है, जिसमें केवल जारी किए गए शेयरों की इक्विटी का नया इश्यू शामिल है। इक्विटी शेयरों की पेशकश कंपनी के 20 मई, 2025 के “रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से की जा रही है, जो रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, गुजरात अहमदाबाद (“आरओसी”) के पास दाखिल किया गया है और इन्हें बीएसई लिमिटेड (“बीएसई) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (“एनएसई”) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now