दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 से सम्मानित हुई अभिनेत्री महिमा गुप्ता

संध्या समय न्यूज संवाददाता


हिंदी वेब सीरीज़ के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए अदाकारा व चर्चित मॉडल महिमा गुप्ता को मुंबई में आयोजित लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2025 समारोह में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर उदित नारायण, अभिनेता अली खान, सानंद वर्मा, संगीतकार दिलीप सेन और एसीपी संजय पाटिल की मौजूदगी में अवॉर्ड दे कर सम्मानित किया गया।

मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मध्यमवर्गीय हिंदू परिवार में जन्मी महिमा ने शुरुआत में विभिन्न टेलीविज़न धारावाहिकों और फ़िल्मों में बैकग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया। उनकी अभिनय यात्रा 2020 में ‘द केज ऑफ़ लाइफ़’ प्रोजेक्ट से शुरू हुई। कई चुनौतियों और असफलताओं का सामना करने के बावजूद, उन्होंने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर कदम रखा, जहाँ उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

बॉक्स ऑफिस पर दो हीरो: धुरंधर 2 ने बनाए रिकॉर्ड, तो आदु 3 ने चुपके से मारी बाजी

‘आई लव अस 3’, ‘तू मेरी आशिकी है’, ‘द डेविल इनसाइड’, ‘शुक्ला द टेरर’, और ‘भूतियापा’ जैसी लगभग 50 से ज़्यादा वेब सीरीज़ प्रोजेक्ट में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी है। चर्चित अदाकारा व मॉडल महिमा गुप्ता को खास तौर पे एलटी बालाजी की वेब सीरीज़ ‘गंदी बात’ में सारिका के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, जिसने उन्हें व्यापक पहचान और प्रशंसा दिलाई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now