बालाजी के नए प्लेटफॉर्म ‘कटिंग ऐप’ पर अभिनेता विनय आनंद करेंगे धमाका

भोजपुरी सिनेमा के चहेते अभिनेता विनय आनंद दमदार एंट्री

श्रद्धा तिवारी


Bollywood News : भोजपुरी सिनेमा के चहेते अभिनेता विनय आनंद लंबे समय के अंतराल के बाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह बड़े पर्दे से लेकर डिजिटल दुनिया में कदम रख रहे हैं। विनय आनंद बालाजी टेलीफिल्म्स के नए OTT प्लेटफॉर्म ‘कटिंग ऐप’ (Cutting App) पर रिलीज होने वाली क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘ACP विक्रांत’ के जरिए अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं।

शरद मल्होत्रा के साथ आएंगे नजर

‘ACP विक्रांत’ एक रोमांच से भरपूर क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में विनय आनंद के साथ टेलीविजन और डिजिटल जगत के जाने-माने अभिनेता शरद मल्होत्रा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। कटिंग ऐप अपनी अलग और नई कहानियों के लिए जाना जाता है। ऐसे में ‘ACP विक्रांत’ के आने से इस प्लेटफॉर्म की कंटेंट लाइन-अप और भी मजबूत हो गई है। दमदार कहानी और दो बेहतरीन अभिनेताओं की एक्टिंग से सजी यह सीरीज दर्शकों को एक यादगार अनुभव देने वाली है।

यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार

अपने इस खास प्रोजेक्ट को लेकर विनय आनंद काफी उत्साहित हैं। अपने OTT डेब्यू और किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने ‘ACP विक्रांत’ की कहानी और अपना किरदार सुना, तो मुझे तुरंत पसंद आ गया। इससे बेहतर OTT डेब्यू मैं नहीं सोच सकता था। जब गोविंदा जी को इस प्रोजेक्ट के बारे में पता चला, तो उन्होंने मुझे कहा कि ‘वाह! बहुत बढ़िया! बेस्ट ऑफ लक! बेटा, अच्छा काम करो।’ यह मेरे लिए बहुत खास था।

बालाजी परिवार से जुड़कर हैं गर्व

विनय आनंद ने बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ काम करने की खुशी भी जाहिर की। उन्होंने आगे कहा, *”मेरे परिवार और मैं हमेशा से जितेंद्र जी और शोभा जी का सम्मान करते हैं, इसलिए इस प्रोजेक्ट से जुड़ना मेरे लिए गर्व की बात है। जहां तक कटिंग ऐप की बात है, यह अभी नया है, लेकिन मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में यह एक बड़ा OTT प्लेटफॉर्म बनेगा। एकता कपूर के साथ होने से मुझे इसके भविष्य पर पूरा विश्वास है।”

मनोरंजन जगत में बदलते रुख का प्रतीक

विनय आनंद की इस वापसी की खबर ने उनके फैंस के बीच जबरदस्त खुशी और उत्साह पैदा कर दिया है, जो लंबे समय से उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री थे। उनका OTT की ओर रुख करना यह भी साबित करता है कि आज के दौर में मनोरंजन की दुनिया तेजी से बदल रही है। अब फिल्मी पर्दे के अनुभवी कलाकार भी नए माध्यमों और कहानी कहने के अलग-अलग तरीकों को अपना रहे हैं।

पुरानी यादों को ताजा करते हुए और नए जोश के साथ, ‘ACP विक्रांत’ जरिए विनय आनंद की यह वापसी न सिर्फ उनके करियर के लिए, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक बेहद खास मौका साबित होने वाली है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now