कॉकरोच जनता पार्टी चींटी जनता पार्टी
---Advertisement---

नोएडा में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने भारत को तकनीकी और संचार के क्षेत्र में नई दिशा दी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। आज जो डिजिटल भारत हम देख रहे हैं, उसकी बुनियाद उन्हीं ने रखी थी।

35वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित

HIGHLIGHTS

  • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नोएडा में याद किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान
  • नोएडा में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
  • कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के विज़न को बताया प्रेरणादायी
  • युवाओं के प्रेरणास्रोत राजीव गांधी को नोएडा में किया गया याद
  • संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Noida News: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न और संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज गुरुवार को नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय, सेक्टर-52, नोएडा में एक भावभीनी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्प अर्पित कर शत्-शत् नमन किया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला।

‘आधुनिक भारत की नींव मजबूत की’

नोएडा महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत किया और देश को 21वीं सदी की सोच दी। उन्होंने कहा कि राजीव जी का योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा और आने वाली पीढ़ियां उनके विज़न से सीख लेती रहेंगी।

‘युवाओं के प्रेरणास्रोत थे राजीव जी’

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं नोएडा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने भारत को तकनीकी और संचार के क्षेत्र में नई दिशा दी, जिसे देश हमेशा याद रखेगा। आज जो डिजिटल भारत हम देख रहे हैं, उसकी बुनियाद उन्हीं ने रखी थी।

‘राजीव जी के आदर्श हमारे मार्गदर्शक’

महानगर संगठन प्रभारी ललिता अवाना ने कहा कि राजीव गांधी जी का जीवन देश सेवा, लोकतंत्र और विकास के प्रति समर्पित रहा। उनके आदर्श हम सभी कांग्रेसजनों के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now