संदिप कुमार गर्ग
खाने-पीने के शौकीनों के लिए नोएडा के सेक्टर-12 स्थित एक्स ब्लॉक मार्केट में एक नया कैफे हैंगआउट मित्रों शुरू हुआ है। यहां ग्राहकों को फास्ट फूड की कई तरह की वैरायटी एक ही जगह पर उपलब्ध होगी। कैफे में स्वाद के साथ क्वालिटी और किफायती कीमतों पर फूड उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
हैंगआउट मित्रों कैफे, नोएडा सेक्टर-12 में ग्राहकों के लिए अलग-अलग तरह के फास्ट फूड और स्नैक्स की वैरायटी उपलब्ध कराई जा रही है। कैफे का उद्देश्य युवाओं, परिवारों और दोस्तों के साथ खाने-पीने के लिए आने वाले लोगों को स्वादिष्ट भोजन के साथ अच्छा माहौल उपलब्ध कराना है।
कैफे के संचालक यसवीर सिंह ने बताया कि उनके यहां मिलने वाला क्रीम पास्ता खास आकर्षण है। उनका दावा है कि इस तरह का क्रीम पास्ता पूरे शहर में आसानी से नहीं मिलेगा। इसके अलावा कैफे में उपलब्ध अन्य फूड आइटम भी क्वालिटी और टेस्ट के लिहाज से बेहतर रखने का प्रयास किया गया है।
हैंगआउट मित्रों के संचालक यसवीर सिंह के मुताबिक, कैफे में ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी और स्वाद के साथ फूड आइटम किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना है कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद और उचित कीमत का कॉम्बिनेशन देने पर खास ध्यान दिया गया है।
उन्होंने कहा कि जो ग्राहक एक बार यहां के फूड का स्वाद चखेंगे, उन्हें यहां की क्वालिटी और टेस्ट पसंद आएगा और वे दोबारा आने के लिए जरूर प्रेरित होंगे।
नोएडा सेक्टर-12 एक्स ब्लॉक मार्केट में हैंगआउट मित्रों के शुरू होने से स्थानीय लोगों के पास फास्ट फूड और स्नैक्स के लिए एक नया विकल्प जुड़ गया है। दोस्तों के साथ बैठकर खाने-पीने या परिवार के साथ फास्ट फूड का आनंद लेने वाले लोगों के लिए यह नया कैफे आकर्षण का केंद्र बन सकता है।



























