massive fire: सुपौल में लगी भीषण आग, सात घर जले

संध्या समय न्यूज संवाददाता


सुपौल। थाना क्षेत्र के गढ़िया वॉर्ड नंबर 2 में शुक्रवार की देर रात आग लगने से सात घर जल कर राख हो गए। इस घटना में दो दर्जन मवेशी समेत बाइक, पंपसेट, साइकिल समेत लाखों रुपये के सामान जल गए। ग्रामीणों व दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। लोगों ने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम और ग्रामीणों के द्वारा एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

इस घटना में भुमेश्वर साह का घर सहित एक मोटर साइकिल, तीन साइकिल, एक पंपसेट जला। परमेश्वर साह का घर सहित एक गाय, दो बछ़डा, दो बकरी और एक साइकिल जलने की जानकारी मिली। घटना की अधिकारी को पीड़ितों द्वारा दे दी गई है। शनिवार की सुबह पहुंचे हल्का कर्मचारी द्वारा आग लगने के कारण हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

बिरेंद्र साह की दो बकरी, एक साइकिल, एक पंपसेट और अनाज, ललन साह का घर सहित पांच बकरी, एक भैंस, एक साइकिल व अनाज, विनोद साह का घर सहित किराना दुकान, तीन बकरी, एक साइकिल, एक मोटर, राकेश साह का घर सहित तीन बकरी, एक साइकिल, एक मोटर व एक भैंस एवं प्रकाश साह का घर सहित तीन बकरी, एक साइकिल और एक बाछी झुलस गई।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now